खतरनाक होता जा रहा है उर्फी जावेद का फैशन गेम, बंदूक के बाद अब निकली सींगों से वार करने

Urfi Javed Yamraj Look: उर्फी जावेद हर किसी अपने फैशन गेम से हर किसी को हैरान करने के लिए कुछ ना कुछ अतरंगी करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में सीने पर बंदूक चिपकाकर बवाल काटने के बाद अब उर्फी का लेटेस्ट लुक सामने आया है। उर्फी जावेद ने इस बार फिर से नया ही एक्सपेरिमेंट कर दिखाया है।
दरअसल, उर्फी जावेद इस बार यमराज बनकर घर से निकली और रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं मिलने पर रिसेप्शन पर बुरी तरह भड़कती और गुस्से में दिखाई दीं। उर्फी की लड़ाई से पहले बात करते हैं उनके लुक की। सामने आए वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद इस दौरान ब्लै क बॉडीकॉन आउटफिट्स में दिखाई दे रही हैं।
उर्फी जावेज ने इस दौरान अपने अतरंगी फैशन को दिखाने के लिए अपने ड्रेस में कई सींग निकाले हुए हैं। ऐसे में कोई उर्फी को बिच्छु कह रहा है तो उन्हें यमराज बता रहा है। उर्फी का ये लुक मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बवाल काट रहा है।
अब आपको बता दें कि उर्फी जावेद को एक रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं दी गई, जिससे वह भड़क गई हैं और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। उर्फी जावेद को आज मुंबई में एक रेस्टोरेंट के अंदर घुसने से मना कर दिया गया। इस घटना के बाद उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया है, जो वायरल हो गया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मुंबई क्या ये सच में 21वीं सदी है? आज मुझे एक रेस्टोरेंट में एंटर करने से मना कर दिया गया'।
उर्फी जावेद ने जमकर निकाली अपनी भड़ास
उन्होंने आगे लिखा, 'अगर आप मेरे फैशन चॉइस को पंसद नहीं करते हैं, तो ठीक है, लेकिन इसकी वजह से मेरे साथ ऐसा व्यहार करना, ठीक नहीं है और अगर आप ऐसा करते हैं, तो स्वीकार कीजिए। झूठे बहाने मत बनाइये'। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने जोमैटो को टैग किया है। इससे साफ है कि उर्फी जावेद को जोमैटो के रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications
