बच्चों के खेलने की इस चीज से अपना Assets छुपाती दिखी उर्फी जावेद, जैसे-तैसे बचा पाई लाज

Urfi Javed Latest Look: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद इन दिनों अपने अतरंगी फैशन सेंस से एक अलग ही मुकाम हासिल कर चुकी हैं। आज उर्फी जावेद के साथ काम करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री का हर बड़ा फैशन डिजाइनर एक्साइडेट हैं। उर्फी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी शानदार फेज में एंटर कर चुकी हैं। वहीं डर्टी मैग्जीन के बाद एक बार फिर से उर्फी जावेद ने अपना लेटेस्ट लुक का वीडियो फैंस के साथ शेयर कर दिया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
उर्फी जावेद के इस लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो उन्होंने इस बार बच्चों के खेलने वाले क्ले से नया ड्रेस एक्सपेरिमेंट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने क्ले से दिल और फूल जैसी एक शेप बनाई और फिर इसे चेन से जोड़कर बदन पर चिपकाया और अपनी ब्रालेट तैयार की। इसके साथ ही उर्फी ने अपनी रिंग भी इसी क्ले से तैयार की हैं।
उर्फी का ये वीडियो और लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फैंस उनके इस एक्सपेरिमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।
बता दें कि उर्फी ने डर्टी मैग्जीन के फोटोशूट कराए हैं। ऐसे में उर्फी के लुक जमकर वायरल हुए। इस दौरान उर्फी ने अपने बचपन को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उर्फी जावेद ने अपनी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में बात की साथ ही उन्होंने बताया की उनका बचपन कितना कठिन गुजरा है। खासतौर पर उर्फी ने इस दौरान अपने पिता से मिलने वाले व्यवहार के बारे में बताकर हर किसी का दिल छलनी कर दिया है।
उर्फी ने आरोप लगाया कि उनके भाई-बहन और यहां तक कि उनकी मां को भी उनके पिता ने गालियां देकर और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। उर्फी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने 'एक दो बार आत्महत्या का प्रयास' किया। उर्फी जावेद उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं और वो एक सख्त, रूढ़िवादी परिवार में पली बढ़ी है।


Click it and Unblock the Notifications
