बिल्डिंग से चोरी-छिपे बाहर निकल रही थीं Urfi Javed, कैमरे की जैसे ही पड़ी नजर मुंह छिपाकर तेजी से भागी

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी आउटफिट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वो कभी तारों में लिपटी हुई नजर आती हैं तो कभी टेप से अपना बदन ढकती हैं। कभी शरीर में मक्खियां चिपका लेती हैं लेकिन इस बार तो मामला बिलकुल अलग है।
उर्फी जावेद को हाल ही में टीशर्ट और शॉर्ट्स में देखा गया था और वो एक बिल्डिंग से बाहर आती हुई नजर आ रही थीं। उन्होंने पर्पल कलर की ढीली-ढाली टी-शर्ट पहनी हुई थी और पिंक कलर की शॉर्ट्स भी पहने हुए थे। हसीना जैसे ही बिल्डिंग के बाहर निकल रही थीं, तभी पैपराजी ने कैमरा उन पर घुमा दिया और वो मुंह छिपाकर भागने लगी।
इस वीडियो में दिख रहा है कि उर्फी बिल्डिंग से निकलते ही अपनी कार की तरफ भागती हैं और कार की दरवाजा खोलती हैं और कहती हैं कि बताया क्यों नहीं। फिर आगे उर्फी कहती हैं कि चुप रहो, बातें करने लगे थे तुम। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि उर्फी आखिरकार मुंह क्यों छिपा रही हैं।
इससे पहले सोशल मीडिया पर फैशन क्वीन उर्फी जावेद का नए लुक का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कचरे में से प्लास्टिक की बोतले उठा रही हैं। कई सारी बोतल उठा कर उर्फी इनको अपने साथ अपने घर ले जाती हैं। और फिर दो तीन लोगों के साथ मिलकर इन्हीं कचरे से उठाई बोतलों से उर्फी अपने लिए नई शानदार ड्रेस तैयार करती हैं। फिर इस चमचमाती और स्टाइलिश ड्रेस को पहनकर उर्फी जमकर नए नए शानदार पोज देते हुए फोटो खीचाती हैं। इस ड्रेस में एक्ट्रेस काफी अच्छी और खूबसूरत दिख रही हैं।
उर्फी जावेद ने समय के साथ खबरों में रहना बखूबी सीखा है। उन्हें 'DIY एक्सपर्ट' भी कहा जाता है। जब भी वह पैपराजी के सामने आती हैं, तो उनका बोल्ड पहनावा हर किसी का ध्यान खींच लेता है। इस साल की शुरुआत में, उर्फी जावेद ने अपने पहनावे की पसंद के बारे में बात की थी जब उन्होंने बताया था कि कैसे लोग उनका सम्मान नहीं करते हैं और इसलिए उनके साथ काम करने से बचना चाहते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की' समेत कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' में भाग लेने के बाद वह प्रसिद्ध हुईं। उर्फी जावेद को आखिरी बार रियलिटी टीवी शो स्प्लिट्सविला के 14वें सीजन में एक शरारती के रूप में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications