Urfi Javed- जापानी महिला के साथ होली में हुई छेड़खानी पर भड़कीं उर्फी जावेद, कर डाली ऐसी मांग!

urfi javed

इस होली एक हैरान कर देने वाला दिल्ली से वायरल हुआ और कुछ ऐसा देखने को मिला जो कि भी सच्चे भारतीय को नाराज करने के लिए काफी था। जी हां, इस दौरान दिल्ली के एक इलाके से वीडियो सामने आया जिसमें कुछ लड़के एक जापानी महिला को परेशान करते दिखे और रंग लगाने के बहाने उससे छेड़खानी करते नजर आए। इस वीडियो पर आवाज उठना शुरु हो गई है और फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस पूरे मामले में अपनी बात कही है।

ये वीडियो जब सामने आया तो लोगों के होश उड़ गए और सभी हैरान थे कि कोई किसी महिला के साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकता है। वो भी उस महिला के साथ जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर से यहां आई है।

उर्फी जावेद ने इस वीडियो के साथ लिखा, ''जो दोषी हैं, उनके खिलाफ शख्त से शख्त एक्शन की मांग करती हूं। ये लोग देश, धर्म और संस्कृति को बर्बाद कर रहे हैं।''

उर्फी जावेद ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी के साथ पोस्ट किया है और लगातार खबरों का हिस्सा है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को वीडियो का संज्ञान लेने के बाद जांच शुरू करने की जानकारी दी। अक्सर देखा जाता है कि इस तरह के वीडियोज सामने आते हैं जिसमें दोषी तो कम ही होते हैं लेकिन शर्मिंदा पूरे देश को होना पड़ता है।

इससे वीडियो में नजर आ रही जापानी महिला के लिए लोगों ने आवाज उठाई है और मांग की जा रही है कि दोषियों को सजा मिले। उर्फी जावेद को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर किसी ना किसी तरह से आवाज उठाती रहती हैं और कई बार राजनीतिक मामले में भी बोल देती हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X