वीडियो पर बनाने पर भड़की Urfi Javed, फैन का फोन छीना और कर दी ऐसी हरकत, बुरी तरह Troll!

Recommended Video
अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद कभी कभी कुछ ऐसा भी कर देती हैं जिसकी उम्मीद शायद लोगों को भी नहीं होती है। जैसे इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में उर्फी जावेद एक शख्स पर भड़कती नजर आ रहीं हैं। बताया जा रहा है कि फैशन क्वीन इसलिए उस शख्स पर नाराज हो रहीं हैं क्योंकि उसने बिना परमिशन के वीडियो बना लिया था।
जैसे ही उर्फी को ये पता चला वो नाराज हो गई और मोबाइल छिनकर उसका वीडियो डिलीट करवा दिया। हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ये फैशन क्वीन अब कंट्रोवर्सी क्वीन बन गई हैं।
इसके अलावा भी लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''यार वो पूरे कपड़े में है.. और तुम लोग लगे हो वीडियो बनाना.. कुछ शिष्टाचार दिखाओ।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''नॉर्मल कपड़े पहनी है इसे मना कर रही है।''
जबकि एक का कहना है, ''शाबास, सही करती रहो, एक दिन राखी को जरूर टक्कर दोगी तुम।'' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ''सारे पोस्ट तो आधी नांगी फोटोज से भर राखी है... इसकी प्रॉब्लम ये है कि लोग इसे नॉर्मल कपडे में ना देखे वरना इसका फेम गिर जाएगा।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स वायरल हो रहे हैं। हालांकि उर्फी ने किसी तरह का रिएक्शन इन कमेंट्स पर नहीं दिया है। उर्फी जावेद अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं जो कि उनको खबरों में लाकर खड़ा कर देता है। उन्होने बिग बॉस ओटीटी किया है और ये शो काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications