उर्फी जावेद ने इस बार अम्मी जकिया सुल्ताना को भी पहना दिए अपने जैसे कपड़े, ऐसा लुक देखकर इंटरनेट पर मचा बवाल

urfi javed twinning with mother zakiya sultana

Urfi Javed Twinning With Mother Zakiya Sultana: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद जो कि अपने लुक्स के साथ नित नए एक्सपेरिमेंट्स कर छाई रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी मम्मी के साथ तस्वीर शेयर कर हर किसी का दिल जीत लिया है। दरअसल, उर्फी जावेद ने अपनी अम्मी जकिया सुल्ताना के बर्थडे के मौके पर उन्हें विश करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर की खास बात ये हैं कि इसमें उर्फी और उनकी मम्मी एक जैसे कपड़ो में ट्विनिंग करती दिखाई दे रही हैं।

सामने आई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद और जकिया इस दौरान व्हाइट और ब्लू डेनिम लुक में एक दूसरे के साथ शानदार पोज देती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों ने व्हाइट फेदर टॉप और ब्लू डेनिम कैरी की हुई है। तस्वीर देखने के बाद कोई इन्हें मां बेटी मानने के लिए तैयार ही नहीं है बल्कि हर कोई बहने ही मान रहा है।

इसके साथ ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रही है और नेटिजंस इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं और मां बेटी की खूबसूरती की तारीफों में कसीदे पढ़ रहे हैं।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि उर्फी की उनकी मम्मी के साथ ऐसी तस्वीर सामने आई है बल्कि अक्सर ही वो अपनी मम्मी के साथ स्पॉट होती रहती हैं। इसके साख ही आपको बता दें कि उर्फी की मम्मी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके उंस्टाग्राम पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं।

आपको बता दें, उर्फी जावेद पिछले दिनों अपने एक बयान की वजह से ही सुर्खियों में आईं, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर को कहा था भाड़ में जाए वो। उर्फी जावेद ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रणबीर कपूर के ऊपर दिए बयान पर अपनी सफाई देती नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि रणबीर कपूर नर्क में जाए। मैंने कहा रणबीर भाड़ में जाए, करीना ने मेरी तारीफ कर दी और मैंने ये बहुत मजाकिया तौर पर कहा था।

Read more about: urfi javed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X