उर्फी जावेद ने गरीब बच्चे को दिए इतने पैसे? लोग बोले- वापस ले लो और ढंग के कपड़े खरीदो!

उर्फी जावेद के कई चेहरे हैं, वो सिर्फ बोल्ड और सेक्सी होकर बाहर निकलने के लिए नहीं बल्कि अपनी रहमदिली के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो जुल्म के खिलाफ भी बोलती हैं और लोग उनका समर्थन करते हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो नेट पहनकर निकलीं थीं और आर पार दिख रही ड्रेस में बेहद बोल्ड लग रहीं थीं। इस दौरान मीडिया के सामने ही कुछ जरूरतमंद बच्चे उर्फी जावेद से पैसे मांगने लगते हैं।
हालांकि उनको इग्नोर करने के बजाय उर्फी अपने पर्स से 500 का नोट निकालकर बच्चों को दे देती है और आगे बढ़ जाती है। इसके बाद उर्फी को लेकर लोग बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि, ''अगर इसने गरीब को पैसे दिए हैं तो इसके लिए रिसपेक्ट।''
हालांकि कुछ लोग ट्रोलिंग करने से यहां पर भी बाज नहीं आए। एक ने लिखा, ''500 वापस लेलो और ढंग के कपड़े पहनो।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं।
नेटिजंस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications