..................... urfi-javed-gets-karol-gs-praise-for-bold-cinderella-look - Hindi Filmibeat

अपने देश में पड़ती हैं गालियां, लेकिन विदेशों में हो रही उर्फी की तारीफ, इंटरनेशनल पॉप स्टार ने लुटाया प्यार

Urfi Javed

Urfi Javed Praised by Karol G: ऊर्फी जावेद अपने बोल्ड और हटके फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। हर बार वह कुछ ऐसा पहन लेती हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। अपने देश में भले ही उर्फी को ट्रोल किया जाता है लेकिन विदेश की एक पॉप स्टार ने हाल ही में उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।

उर्फी की तारीफ

इस बार उर्फी जावेद की तारीफ की है इंटरनेशनल पॉप स्टार करोल जी ने। दरअसल, ऊर्फी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर करोल जी का एक मैसेज शेयर किया, जिसमें लिखा था- "I love your looks always!!!" इस मैसेज को शेयर करते हुए ऊर्फी ने लिखा, 'रानी ने बोल दिया!' यानी अब क्या ही बचा?

उर्फी का अंदाज सबसे हटकर

ऊर्फी का ये अंदाज और उनका एक्सपेरिमेंटल फैशन लोगों को चौंकाता भी है और अट्रैक्ट भी करता है। उनके कपड़े, डिजाइन, रंग और टेक्सचर ऐसे होते हैं जो आम सोच से हटकर होते हैं। हाल ही में उन्होंने जो आउटफिट पहना था, उसने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा।

उन्होंने एक सिंड्रेला-इंस्पायर्ड बेबी पिंक गाउन पहना जिसमें घूमते हुए सर्पिल डिजाइन थे और 3D बर्ड्स यानी नकली पक्षी लगे थे। ये लुक बिल्कुल फेरी-टेल जैसा लग रहा था और इंस्टाग्राम पर खूब वायरल भी हुआ।

ऊर्फी का सेल्फ कॉन्फिडेंस और अंदाज यही दिखाता है कि वह ट्रेंड को फॉलो नहीं करतीं, बल्कि खुद एक नया ट्रेंड बना देती हैं। जहां लोग अजीब आउटफिट पहनने से डरते हैं, वहीं ऊर्फी बिना हिचक उन्हें पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं और अब तो इंटरनेशनल स्टार्स भी उनके स्टाइल के दीवाने हो रहे हैं।

ब्यूटी ट्रीटमेंट की वजह से चर्चा में

जहां एक तरफ लोग अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के बारे में लोगों से छिपाते हैं वहीं, उर्फी खुलकर अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के बारे में बताती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने चेहरे के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट्स किया कि उनके फैंस भी हैरान रह गए। उनकी हालत इतनी बुरी हो गई कि वो बोल भी नहीं पा रही हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X