आगे से पूरी फटी पैंट और एक आस्तीन का टॉप पहन बाहर निकलीं Urfi Javed, लोग बोले- फकीर के पास पैसे..

urfi javed

उर्फी जावेद और उनकी अतरंगी ड्रेस को लेकर खबरें और तस्वीरें आना अब आम हो गया है। जैसे ही उनका कोई वीडियो या तस्वीर सामने आती है वो सोशल मीडिया पर छा जाती है। उनकी अलग दुनिया वाली ड्रेस पर लोग अक्सर कमेंट्स करते हैं और कई बार वो कुछ ऐसा पहन लेतीं हैं जिसकी वजह से उनको बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ता है। एक बार फिर से उनका नया वीडियो वायरल हो रहा है जो कि निश्चित तौर पर आपको काफी काफी हंसाने वाला है।

दरअसल उर्फी जावेद ने जो ड्रेस पहनी थी उसके पैंट और टॉप को देखकर आप अपना सिर पकड़ने वाले हैं। उर्फी की पैंट की बात करें तो वो आगे से पूरी तरह से फटी हुई है और टॉप में एक तरफ आस्तीन है तो दूसरी तरफ पूरी पैक है।

अब लोगों का उर्फी जावेद को लेकर उल्टा सीधा बोलना तो चलता रहता है, वीडियो जैसे ही वायरल हुआ वो ट्रोल होने शुरु हो गईँ। एक ने लिखा है, ''ये सब क्या देखना पड़ रहा है अच्छा है मैं अंधा हूं।''

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है, ''ये रोज रोज एयरपोर्ट फोटो खिचवाने जाती है।'' हालांकि एक का कहना था, ''पैसे कम पड़े इस फकीर के पास कपड़े नहीं है।'' जबकि एक ने कहा था, ''तुम मीडिया वालों को भी अच्छा टुन टुना मिल गया बजाने के लिए।'' इसके अलावा भी कई कमेंट्स हैं जो कि तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि उर्फी जावेद के इस लुक को लोग पसंद कम रहे हैं बल्कि उनका मजाक ज्यादा बनाया जा रहा है। बता दें कि उर्फी जावेद ने एक ओटीटी शो किया है और इसके बाद वो ज्यादा खबरों का हिस्सा बन गईं थीं।

हालांकि अब सोशल मीडिया पर वो काफी चर्चित हस्ती हैं और अपने अतरंगी पहनावे के कारण वो छाई रहती हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में वो कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X