उर्फी जावेद और मनीषा रानी के बीच हुआ झगड़ा, नेशनल टीवी पर की एक्ट्रेस की बेइज्जती, VIRAL हो रहा VIDEO

Urfi Javed Fight with Manisha Rani: उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 का हिस्सा थीं और मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का। वहीं हाल ही में दोनों को इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर में देखा गया। एक ही मंच पर दो सितारों को देख फैन्स तो बहुत ही एक्साइटेड थे, लेकिन अचानक से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। दोनों के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उर्फी को नहीं पसंद आया मनीषा का डांस
जी हां, हाल ही में उर्फी जावेद और मनीषा रानी को डांसर वर्सेस सुपर डांसर के मंच पर देख गया। मनीषा रानी जैसे ही स्टेज पर आती हैं वह भोजपुरी के पॉपुलर गाने 'तू लगावे जब लिपिस्टिक' पर शानदार डांस करती हैं। मनीषा का साथ देने के लिए जज रेमो डिसूजा भी आ जाते हैं, लेकिन जैसे ही मनीषा का डांस खत्म होता है उर्फी खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं वह माइक उठाकर कहती हैं- तारीफ करने का मन तो नहीं है...मुझे तो कहना चाहिए ये क्या था...।
उर्फी मनीषा में हुई लड़ाई
उर्फी की तीखी बातें सुन मनीषा रानी को बुरा लग जाता है। वह कहती हैं कि उर्फी आप चाहें मेरी जितनी भी बुराई कर लो...इतने में ही उर्फी मनीषा की बात को काटते हुए कहती हैं इसको बुराई नहीं कहते हैं इसे आईना दिखाना कहते हैं। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितनी अजीब स्क्रिप्ट लिखी गई है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- उर्फी किस तरह रानी से बात कर रही है यह बहुत गलत है।


Click it and Unblock the Notifications











