उर्फी जावेद को कब्रिस्तान में दफन नहीं होने देंगे मुसलमान, फैजान अंसारी ने एक्ट्रेस के खिलाफ दिखाया फतवा

Urfi Javed Fatwa: सोशल मीडिया इन्फुएंसर फैजान अंसारी ने मीडिया के सामने कहा कि उर्फी जावेद के खिलाफ फतवा जारी किया जाए। उन्हें बेहद शर्म आती है जब कोई कहता है कि मुस्लिम लड़की नंगी घूम रही है। अंसारी ने आगे कहा कि उर्फी ने इस्लाम का अपमान किया है। जब उनका इंतकाल होगा तो उन्हें कब्रिस्तान में जगह भी नहीं दी जाएगी।
फैजान अंसारी ने आगे कहा, 'उर्फी जावेद जिस तरह के कपड़े पहनती हैं, उससे दुनियाभर के मुसलमानों की बदनामी हो रही है। वह अगर ये कहती हैं कि वह इस्लाम को नहीं मानती हैं तो सबसे पहले अपना नाम बदले। हमें बहुत बुरा लगता है, जब कोई कहता है कि एक मुस्लिम लड़की इस तरह के कपड़े पहनती है।'
अंसारी ने बताया कि उन्होंने फतवा जारी करने के लिए दिल्ली के मौलाना और मुंबई के शहर काजी को भी शिकायत दी है। उन्होंने कहा उर्फी अपना धर्म बदल लें। लेकिन साथ ही उसने ये भी कहा कि उन्होंने हर धर्म के लिहाज से भी तो सारी हदें पार कर दी हैं।
फैजन ने कहा कि उर्फी तो वैसे भी कई बार अपने इंटरव्यू में बोल चुकी हैं कि वो तो खुद को मुस्लिम मानती ही नहीं हैं। फिलहाल उर्फी के खिलाफ इस मामले में बाकी और मुस्लिमों के साथ मिलकर गोलबंदी की जा रही है।
आपको बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर एक बोल्ड लुक्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही ये हसीना आए दिन अपने बोल्ड अंदाज के कारण लोगों के निशाने पर भी खूब रहती है।


Click it and Unblock the Notifications