इस्लाम से निकाली गईं उर्फी जावेद ? रखा हिंदू रीति रिवाज से ये नाम, फैजान अंसारी का बड़ा दावा...
एक्ट्रेस और फैशन आइकन कही जाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने लुक्स और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। कई लोग उनके फैशन को पसंद करते हैं वहीं कई लोग ऐसे हैं जो उन्हें ट्रोल करते थकते नहीं हैं। बता दें कि हाल ही में उर्फी जावेद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंफ्लुएंयसर फैजान अंसानी ने एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि उर्फी जावेद को इस्लाम से निकाल दिया गया है और अब उनका यह नाम है।

हिंदू बनीं उर्फी जावेद
जी हां, फैजान अंसानी ने एक बड़ा चौंकाने वाला दावा किया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। फैजान का कहना है कि उर्फी जावेद को इस्लाम से निकाला जा चुका है और अब उनका नाम होगा गीता भारद्वाज। जैसे ही फैजान ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया इंटरनेट पर खलबली मच गई। हालांकि अभी तक उर्फी जावेद का इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है और ना ही अभी तक आधिकारिक धार्मिक संस्था ने इसकी पुष्टी की है।
Social Media Influencer Faizan Ansari claims that Urfi Javed is no longer a Muslim. He says her new name is Geeta Bharatwaj !#GeetaBharatwaj #UorfiJaved #ViralNews #ViralVideo #FaizanAnsari @timesofindia @TOIMumbai @TOIIndiaNews @htTweets @pinkvilla @dna @TheSiasatDaily… pic.twitter.com/RdxlFFZdZx
— Faizan Ansari (@FaizanBombay) January 31, 2026
फैजान ने किया बड़ा दावा
फैजान ने अपने वीडियो में कहा कि उन्हें (उर्फी को) इस्लाम और कुरान में विश्वास नहीं है। इसीलिए उन्हें मुस्लिम समुदाय से अलग करने का फैसला लिया गया है। फैजान ने यह भी कहा कि मौलाना ने लिखित पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। इसी के साथ ही उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि अब से उर्फी को उनके मुस्लिम नाम से नहीं बल्कि उन्हें उनके नए नाम से पुकारा जाए। फैजान ने बताया कि उर्फी का अब से नाम गीता होगा। बता दें कि जैसे ही यह फैजान ने बड़ा दावा किया है इंटरनेट हिल गया है। उर्फी के फैन्स इस खबर की सच्चाई जानने के लिए उनके स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications










