Urfi Javed ने पी ली इतनी शराब की खो बैठीं सुध, नशे की हालत में कर दी ऐसी हरकत की बंद करने पड़ गए कैमरे...

Urfi Javed drunk Video: टीवी हो बिग बॉस हो या फैशन उर्फी जावेद अपने आपको अलग दिखाने के लिए नए तरीके अपनाती रहती हैं। कभी वह अतरंगी ड्रेस पहन ट्रोलिगं का शिकार हो जाती हैं तो कभी वेस्ट मटेरियल से ड्रेस बना जमकर तारीफें बटोरती हैं। बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों रेस्टोरेंट के बाहर भी नजर आती हैं। जहां पैपराजी उनकी जमकर तस्वीरें क्लिक करते हैं। वहीं हाल ही में उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है। इसी वीडियो में उर्फी जावेद को देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
नशे की हालत में नजर आईं उर्फी जावेद
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद पिंक कलर की ड्रेस पहने और न्यूड मेकअप किए बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। उर्फी जैसे ही रेस्टोरेंट से बाहर आती हैं पैपराजी उनकी वीडियो बनाने लगते हैं, लेकिन उर्फी जावेद इस हालत में नहीं होती हैं कि वह कुछ बोल पाएं। वह ओवर ड्रिंक की वजह से लड़खड़ाती नजर आती हैं। वह कुछ बोलने की कोशिश भी करती हैं, लेकिन वह बोल नहीं पाती हैं। पैपराजी उर्फी को कैमरे में देखने के लिए कहती हैं, लेकिन वह समझ ही नहीं पाती हैं कि देखना कहां हैं। इतने में ही उर्फी की दोस्त आती हैं वह दोनों तरफ से उर्फी को पकड़कर कार में बैठाती हैं साथ ही में वह पैपराजी से कैमरा बंद करने को कहती हैं।
यूजर्स ने यूं किया कमेंट
बता दें कि उर्फी जावेद के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। यूजर्स जमकर उर्फी जावेद पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा इस तरह से कौन पीता है। आज दिखा है उर्फी जावेद का असली रंग तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा इतनी पी ली है कि खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा है। बता दें कि इससे पहले ही उर्फी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उर्फी जावेद नशे की हालत में चिल्लाती नजर आ रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications