टॅापलेस Urfi Javed को देख भड़के Sudhanshu Pandey , एक्ट्रेस बोलीं- लूजर को पब्लिसिटी चाहिए

बिग बॅास ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद के दिवाली वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है। अनुपमा टीवी शो के वनराज शाह यानी कि एक्टर सुधांशु पांडे ने उर्फी को उनकी इस हरकत के लिए लताड़ लगाई है। उर्फी ने दिवाली पर टॅापलेस होकर लड्डू खाते हुए वीडियो अपलोड किया। इसी पर सुधांशु ने कमेंट किया है। जिसे लेकर उर्फी जावेद ने अपना करारा जवाब दिया है।
अनुपमा फेम एक्टर सुधांशु पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि मैं इस इंसान को फॅालो नहीं करता। लेकिन फिर भी इस तरह की घटिया चीजें रोज देखनी पड़ती हैं। सुधांशु ने लिखा है कि मुझे बहुत गुस्सा आता है। कोई दिवाली के इस मौके पर इस तरह का बेहूदा मजाक कैसे कर सकता है? कम से कम भगवान के लिए शर्म करो।
सुधांशु ने मीडिया और पैपराजी पर उर्फी को सपोर्ट करने के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस पोस्ट के सामने आने के साथ उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम के जरिए सुधांशु पांडे पर तीखा हमला किया है। उर्फी ने लिखा है कि आप दुनिया को कंट्रोल नहीं कर सकते। शो मं डायलॉग नहीं मिल रहे। तो सोचा होगा उर्फी पर बोलकर पब्लिसिटी ले लूं? जब तक आप इतने अमीर नहीं बन जाते कि इंस्टाग्राम , फेसबुक को खरीद सकें। तब तक आपको मुझे टॅालरेट करना पड़ेगा।
उर्फी ने सुधांशु को लूजर कहते हुए लिखा है कि ये आयरनी है कि अनुपमा सीरियल महिला सशक्तिकरण के बारे में है। जहां महिला समाज के द्वारा सेट की गई विचारधारा को तोड़ती हैं। तुम सुधांशू पांडे अपना शो नहीं देखते हो? काश कुछ सीखा होता। बता दें कि हाल ही में उर्फी जावेद पर रिवीलिंग कपड़े पहनने को लेकर पुलिस शिकायत भी दर्ज की गई है।


Click it and Unblock the Notifications












