..................... Urfi Javed ditches bra and panties opens dress urfi show everything people says kaddu se bhi buri - Hindi Filmibeat

लाज-शर्म के पहरे छोड़ उर्फी जावेद ने लहरा दी पूरी ड्रेस, किसी ने बंद की आंखे तो कोई बोला- कद्दू से भी बुरी

Urfi Javed

Urfi Javed Latest Look: फैशन आइकॉन बन चुकी उर्फी जावेद हर दिन अपने नित नए लुक्स से सोशल मीडिया टेंप्रेचर रेज करती रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद नए लुक में सबके सामने आ खड़ी हुई हैं। उर्फी के फैंस उनके इस लुक को मिली जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां तमाम लोगों को उर्फी का ये एक्सपेरिमेंट पसंद आ रहा है तो वहीं तमाम लोग उर्फी को ट्रोल भी कर रहे हैं।

उर्फी जावेद का नया अतरंगी लुक

उर्फी जावेद अपने अतरंगी अंदाज से फैंस के होश उड़ा देती हैं। उर्फी हर बार कुछ ऐसा अजीबोगरीब आउटफिट पहनकर एंट्री लेती हैं कि हर कोई हैरान रह जाता है। अपने आउटफिट्स को लेकर उर्फी कई बार ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। अब हाल ही में उर्फी जावेद खार में स्थित ऑलिव बार में स्पॉट हुईं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में उर्फी ने ग्रीन कलर का गाउन पहना है, लेकिन एक्ट्रेस के गाउन में कंधे से लेकर थाई तक एक ट्रांसपेरेंट लाइन बनी है। उर्फी के इस आउटफिट को देख लोगों का माथा ठनक गया है।

हाई थाई स्लिट ड्रेस

इन तस्वीरों में उर्फी जावेद ग्रीन कलर का हाई थाई स्लिट फुल नेक गाउन पहनें नजर आ रही हैं। लेकिन खास बात यह है कि उर्फी के इस गाउन में कंधे से लेकर थाईज तक एक ट्रांसपेरेंट लाइन बनी है। इस गाउन के ऊपर उर्फी जावेद ने क्रीम कलर का ब्लेजर पहना है। इस आउटफिट में फैशन आइकन जबरदस्त लग रही हैं।

ऐसे पूरा किया हसीना ने अपना लुक

इस स्लिट गाउन के साथ उर्फी जावेद ब्लैक कलर की हाई हील्स पहनें नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपना एक लेग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद अलग- अलग अंदाज में पैपराजी को पोज देती नजर आ रही हैं। उर्फी की यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन

इस आटफिट के साथ उर्फी जावेद ने अपने बालों का बन बनाया हुआ है। उर्फी की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उर्फी जावेद की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा, "कपड़ों ऐसे पहनों की चार लोग कहें, आदिमानवों का युग वापस आ गया है।" तो वहीं एक यूजर ने लिखा, "पहचान में ही नहीं आ रही है बिल्कुल भी। उर्फी का हेयर कलर बहुत गंदा लग रहा है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "बस यही देखना बाकी रह गया है।" ऐसे ही एक ट्रोल करने वाले शख्स ने लिखा, "कद्दू से भी गंदी।"

उर्फी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग

एक्ट्रेस उर्फी जाेद अक्सर ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैं। एक्ट्रेस अपने आउटफिट्स के जरिए भी ट्रोल्स की खूब धज्जियां उड़ाती हैं। उर्फी जावेद की इंस्टाग्राम पर काफी लंबी- चौड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 4.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X