..................... Urfi javed disrespect in samay raina show India's Got Latent, passed lewd comment, actress leave the show - Hindi Filmibeat

India's Got Latent शो में उर्फी जावेद की इज्जत हुई तार-तार, पास हुए भद्दे कमेंट तो बीच शो से चली गईं एक्ट्रेस

Urfi javed

Urfi javed disrespect in samay raina show India's Got Latent: उर्फी जावेद अपने फैशन और स्टाइल की वजह से आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके स्टाइलिश आउटफिट की चर्चे हर एक की जुबान पर रहते हैं। उर्फी जावेद आए दिनों कोई ना कोई ऐसा आउटफिट बना देती हैं जिस वजह से हर किसी का ध्यान उनकी ओर खिंच जाता है।

उर्फी जावेद काफी पॉपुलर हो गई हैं जिस वजह से उन्हें कभी रियलिटी शो में बुलाया जाता है तो कभी सीरीज में मौका दिया जाता है। बता दें कि हाल ही में उर्फी जावेद को समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बुलाया गया था। उर्फी खुशी-खुशी इस शो का हिस्सा बनीं, लेकिन इस शो में उनके साथ दुर्व्यवाहर हुआ जिस वजह से वह बीच में ही शो छोड़कर चली गईं।

टैली चक्कर के मुताबिक उर्फी जावेद कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट का हिस्सा बनी थीं, लेकिन इस दौरान कुछ कंटेस्टेंट ऐसे आए जिन्होंने उर्फी जावेद पर भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए। कंटेस्टेंट ने उर्फी के लिए अपशब्द ही नहीं कहे बल्कि उनसे उनका बॉडी काउंट भी पूछ लिया। इतना ही काफी नहीं था एक कंटेस्टेंट ने तो उर्फी जावेद की तुलना एक अडल्ट एक्ट्रेस से भी कर दी। उर्फी जावेद को कॉमेडी के नाम पर कंटेस्टेंट का इस तरह के भद्दे कमेंट करना जरा भी पसंद नहीं आया। उर्फी ने काफी देर तक बर्दाश्त किया, लेकिन फिर वह बीच शो से उठकर चली गईं।

बताया जा रहा है कि इस तरह के अपशब्द कहने के बाद भी समय रैना ने उन कंटेस्टेंट को बीच में नहीं रोका। उर्फी जावेद के ये व्यवहार जरा भी पसंद नहीं आया। आपको बता दें कि उर्फी जावेद से पहले कुशा कपिला का भी इस तरह के मजाक उड़ाया गया था। कुशा और जोरावर के तलाक को लेकर भद्दे कमेंट्स भी पास किए गए थे। जिसके बाद से काफी विवाद खड़ा हो गया था और तब से ही बताया जा रहा है कि कुश और समय की दोस्ती में दरार पड़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X