..................... Urfi Javed dirty photoshoot actress pink hair made her fans worried Urfi Javed New Look - Hindi Filmibeat

गुलाबी बाल और बिखरा हुआ मेकअप, ये Urfi Javed का हुआ कैसा हाल

Urfi Javed dirty photoshoot

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद का हर लुक सनसनी बन जाता है, वो अपने हर लुक से लोगों को चौंका देती हैं और सब सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ये क्या जताना चाह रही हैं लेकिन लगता है कि उर्फी के किए हुए काम अब उन्हें फल देने लगे हैं। अपनी अटपटी ड्रेसेज से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने वाली उर्फी की तस्वीरें वायरल हो जाती है और इसी का फायदा अब लगता है दूसरे ब्रांड्स भी उठाना चाहते हैं। हाल ही में उर्फी का एक नया लुक सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

उर्फी का नया लुक
बीती रात उर्फी जावेद एक टॉप पहने नजर आई थीं और उस टॉप पर लिखा था Dirty, इस टॉप और उनके मेकअप को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था लेकिन अब इस टॉप के पीछे की कहानी खुलकर सामने आ रही है। दरअसल, उर्फी जावेद ने हाल ही में Dirty Magazine के साथ फोटोशूट करवाया और उसी की वजह से उन्होंने वो टॉप पहना हुआ था और अब इसी फोटोशूट की एक फोटो सामने आई है, जिसमें उर्फी का अतरंगी स्टाइल देखने को मिल रहा है। उनके गुलाबी बाल लोगों को यह सोचने पर मजबू कर रहे हैं कि क्या वाकई में उन्होंने अपने बालों को कलर कर लिया है? ऊपर से उर्फी का मेकअप भी काफी दिलचस्प लग रहा है, इस लुक में भी उनकी आइब्रो गायब ही दिखी।

साड़ी में करवाया फोटोशूट
उर्फी जावेद इससे पहले एक और फोटोशूट की वजह से चर्चा में आई थीं। उर्फी जावेद हाल ही में एक बड़े डिजाइनर के लिए अपना एक फोटोशूट करवाती नजर आईं। उन्होंने हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइन अबु जानी और संदीप खोसला के नए कलेक्शन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस बार अदाकारा हैवी सिल्क साड़ी में कहर ढाती दिख रही हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। अदाकारा उर्फी जावेद ने इस बेहद खूबसूरत हैवी गोल्डन कलर की साड़ी के साथ शिमरी ब्लाउज कैरी किया हुआ था और ये ब्लाउज काफी ज्यादा डीपनेक है। उर्फी जावेद ने साड़ी तो पहनी है लेकिन साड़ी का पल्लू नहीं लिया बल्कि उसे उतारकर बेहद दिलकश तस्वीरें खिंचवाई हैं। अदाकारा उर्फी जावेद पहली दफा किसी नामी फैशन डिजायनर की साड़ी को कैरी करती दिखी हैं। यही वजह है कि अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X