..................... Urfi Javed did not have money to buy clothes before going to Bigg Boss, borrowed money from a friend - Hindi Filmibeat

बिग बॉस में जाने से पहले Urfi Javed के पास नहीं थे कपड़े खरीदने तक के पैसे, दोस्त से लिए उधार

Uorfi Javed

उर्फी जावेद ने हमेशा से ही अपनी ड्रेसेस की वजह से सुर्खियां बटोरी हैं। इतना ही नहीं कुछ वक्त पहले रणबीर कपूर को लेकर भी उन्होंने एक बयान दे दिया था। जिसके बाद में वह काफी लाइमलाइट में भी आ गई थी। लेकिन जब यह बयान वायरल हुआ तो उर्फी खुद अपने ही बयान से मुकर गयी। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी और पुरानी लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वह अपने पापा के टॉर्चर से परेशान होने पर 17 साल की उम्र में ही घर छोड़कर दिल्ली आ गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से उर्फी जावेद का एक नया खुलासा सामने आया है।

बिग बॉस में जाने से पहले कपड़े खरीदने तक के नहीं थे पैसे

वैसे तो उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने बयानों की वजह से चर्चा में बनी ही रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर भी उनके खूब चर्चे रहते हैं। उर्फी जावेद का इसी बीच एक इंटरव्यू सामने आया है जिस पर वह एक बड़ा खुलासा करती हुई देखी जा रही है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जहां पर उन्होंने खुलासा किया कि बिग बॉस ओटीटी में जाने से पहले उनके पास में कपड़े खरीदते तक के पैसे नहीं थे। जिस वजह से शो में जाने से पहले उन्होंने अपनी दोस्त से पैसे उधार लिए। वहीं इसी इंटरव्यू में उनसे उनकी फाइनेंसियल कंडीशन के बारे में पूछा गया। तो उन्होंने जवाब में कहा कि "अभी भी मेरे पास में कोई भी सेविंग नहीं है।" एक्ट्रेस के बयान के बाद वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है।

उर्फी जावेद की बॉलीवुड सितारे भी कर चुके हैं तारीफ

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने जब ह्यूमन्स ऑफ मुंबई से बातचीत की तब उन्होंने अपने पापा से लेकर पुराने लाइफ तक के कई सारे राज खोले। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के ऐसे ही बेबाक अंदाज के लिए फैंस उन्हें काफी पसंद किया करते हैं। उर्फी जावेद के अंदाज़ को देखकर कई बॉलीवुड सितारों ने भी उनकी तारीफ की है। यहां तक कि करीना कपूर ने भी उनकी जमकर तारीफ की। जिस पर उर्फी जावेद फूले नहीं समा रही थी।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X