Urfi Javed ने पार की बेशर्मी की हद, लड़की के साथ किया लिप लॉक? वायरल तस्वीर से मचा हंगामा!

Urfi Javed Lip Lock With Girl- उर्फी जावेद की तस्वीरें और वीडियोज सामने आकर छा जाते हैं और अब तो आलम ये हो गया है कि उनके फैंस इंतजार करते हैं कि कब उर्फी जावेद का नया लुक सामने आएगा। लेकिन इस वक्त उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है जिसमें वो किसी के साथ नजर आ रही हैं।
दरअसल वो एक लड़की के साथ नजर आ रही हैं और देखकर पहली नजर में आपको यही लगेगा कि वो लड़की के साथ लिपलॉक करती हुईं नजर आ रही हैं। जी हां, उर्फी जावेद ने इस तस्वीर के साथ लिखा, लव या काजोल.. इस लड़की का नाम काजोल है और उर्फी जावेद इनपर प्यार लुटाती हुईं नजर आ रही हैं।
हालांकि उर्फी जावेद का लुक इस वक्त भी काफी शानदार था। उन्होने अपने बालों को कलर किया हुआ था और इनका कलर ब्राउन और रेड है। इसके अलावा उन्होने चिपका हुआ टॉप और नीचे हाफ पैंट पहना हुआ है। उर्फी जावेद हमेशा की तरह काफी अलग लग रहीं थीं और फैंस को उनका ये लुक भी काफी पसंद आया है।
उर्फी जावेद ने हाल ही में 15 अगस्त के मौके पर सलवार सूट में एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसकी काफी ज्यादा तारीफ हुई थी और उनके फैंस कर रहे थे कि उर्फी सुंदर लग रही हैँ। हालांकि कुछ लोगों ने इसपर भी उनका मजाक उड़ाया था और कहा था कि ये कौन है?
पहचान नहीं पा रहे क्योंकि ऐसे कपड़ों में कभी देखा नही है। उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहती हैं और हाल ही में उनको बिग बॉस ओटीटी पर देखा गया था। वो घर के अंदर गईं थीं और घर का माहौल काफी ज्यादा शानदार कर दिया था।
उर्फी जावेद लगातार काम कर रही हैं और आने वाले समय में वो ऐसे ही रहने वाली हैँ। उर्फी जावेद को 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'मेरी दुर्गा', 'बेपनाह' और 'पंच बीट सीजन 2' जैसे शो में काम करने के लिए जाना जाता है। वह करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन में भी दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications