Urfi Javed का दुश्मन बना छोटा पंडित लुक, लगातार मिल रही है जान से मारने की धमकी!

Urfi Javed Death Threat- उर्फी जावेद जो सिर्फ और सिर्फ अपने कपड़ों और बयानों को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं वो मुश्किल में हैं। पता चला है कि उर्फी जावेद के एक लुक से नाराज होकर उनको जान से मारने की धमकी दी गई है।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर इस वक्त लगातार ट्रोल की जा रही हैं और लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उर्फी जावेद हाल ही में एक लुक के साथ नजर आईं थीं जो कि भूल भुलैया के एक किरदार छोटा पंडित से मिलता जुलता था।
इस फिल्म में राजपाल यादव ने छोटा पंडित का किरदार निभाया था। बस इसी किरदार को कॉपी करने के बाद बाद उर्फी जावेद को जान से मारने की धमकियां भी मिली हैं। इस बात का खुलासा खुद उर्फी ने किया है। उर्फी ने मंगलवार को ट्विटर पर नफरत भरे मैसेजेस के स्क्रीनशॉट साझा किए।
ये भी पता चला है कि उनको ईमेल के जरिए जान से मारने की गंभीर धमकियाँ भी मिली थीं। उर्फी ने लिखा, ''मैं इस देश से हैरान और स्तब्ध हूं, मुझे एक फिल्म के एक किरदार को दोबारा बनाने में जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जबकि उस किरदार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।''
इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और एक ने तो उर्फी जावेद को गोली मारने की धमकी दी थी। एक यूजर ने लिखा, ''बेरोज़गार समस्या वास्तविक है।'' एक ने लिखा, ''बस उस वीडियो को हटा दें, किसी को ठेस न पहुंचे।'' एक ने लिखा, ''आप इस पोशाक में अच्छी लग रही हैं।''
एक ने लिखा, ''अब भाई जब आदमी थक जाएगा तुम्हारा नंगा नाच देखकर तो कुछ तो करेगा ही।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। उर्फी जावेद इस धमकी के बाद क्या करती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications