..................... Urfi Javed dances with ex boyfriend Paras Kalnawat in Anjali Arora birthday bash, did they patchup। क्या उर्फी जावेद और पारस कलनावत का हो चुका है पैचअप, अंजली अरोड़ा के बर्थडे बैश में साथ-साथ किया डांस - Hindi Filmibeat

क्या Urfi Javed और पारस कलनावत का हो चुका है पैचअप? अंजली अरोड़ा की पार्टी में साथ किया डांस

urfi paras

उर्फी जावेद अक्सर अपने आउटफिट और लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन भी कहा जाता है। लेकिन, इन दिनों उर्फी जावेद अपनी आउटफिट या लुक नहीं बल्कि एक वीडियो की वजह से चर्चा में है। इस वीडियो में दरअसल वो और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड पारस कलनावत साथ में नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो अंजली अरोड़ा के बर्थडे बैश का है। उनके जन्मदिन की पार्टी में उर्फ पारस कलनावत के साथ पहुंची थीं और दोनों साथ में डांस करते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पॉपुलर पापाराज़ी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। उर्फी ने पार्टी में ग्रीन कलर के शॉर्ट आउटफिट के ऊपर क्रीम कलर का ब्लेजर पहना हुआ है तो वहीं, पारस पूरी तरह ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

दोनों वीडियो में साथ में 'हंपटी शर्मा की दुल्हनिया' के गाने 'सेटरडे-सेटरडे' पर जमकर थिरकते दिख रहे हैं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस यही कयास लगा रहे हैं कि, पारस कलनावत और उर्फी जावेद ने आपसी मतभेद और मनमुटाव को भुलाकर आखिरकार पैचअप कर लिया है।

बता दें कि उर्फी जावेद और पारस कलनावत लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को छिपाने की कोशिश नहीं की थी लेकिन, दोनों का ब्रेक अप हो गया था। लेकिन, अंजलि अरोड़ा के जन्मदिन में साथ आने के बाद दोनों के पैचअप की खबरें लगातार सुर्खियों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X