MTV Splitsvilla Finale से पहले उर्फी जावेद ने साड़ी में मचा दिया बवाल, 'विला वाला प्यार' में पार की हदें

Urfi Javed Video: शुक्रवार को 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 14' का समापन होने वाला है, ऐसे में सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद, जो मिस्चीफ मेकर के रूप में युवा-आधारित रियलिटी शो का हिस्सा रहीं, ने अन्य प्रतियोगियों के साथ 'विला वाला प्यार' गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया है।
उर्फी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, बस हो गया अब बोहोत इंतजार। उर्फी आ गई है लेकर विला वाला प्यार। अब होगा एंटरटेनमेंट नॉन स्टॉप मेरे यार! इसको सुनते सुनते हो जाओ इस सीजन के ग्रैंड फिनाले के लिए भी तैयार। पूरी तरह से फालतू लाया है ये ड्रामा आपके लिए फ्रॉम समंदर पार।
क्लिप में उर्फी जस्टिन डीक्रूज, साक्षी श्रीवास, साउंडस, जोशुआ छाबड़ा, तारा प्रसाद, आकाशलिना चंद्रा और कशिश रत्नानी के साथ डांस कर रही हैं। अपने अजीबोगरीब फैशन स्टाइल के लिए जानी जाने वाली उर्फी फूलों की साड़ी पहने हुए दिखाई देती हैं।
बता दें कि 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 14' का फिनाले शनिवार को होगा जिसके लिए इस शो के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इस सीजन में उर्फी जावेद ने शो का मजा दोगुना कर दिया था।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications