समंदर से सीप बटोरकर उर्फी ने बनाई ब्रा, लोग बोले- अंडरवियर क्या डॉक्टर पट्टी लपेट कर बनाया है

Uorfi Javed Sea Shells Bra: फैशन इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद फैंस की दिल उछालने के लिए नए कपड़े तैयार कर सामने आ गई हैं। उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है जो की सेकेंडो में आग लगा चुकी है और अब हर किसी फैन की स्क्रीन तक पहुंच चुकी हैं।
इस बार उर्फी ने समंदर से सीप बटोकर अपना नया लुक तैयार किया है। उर्फी ने सीप पर गुलाबी रंग कर उसकी ब्रा तैयार की है। इसके साथ ही समंदर में ही मिलने वाले सफेद मोतियों की लंबी माला तैयार की है जिसमें सीप का पेडेंट तैयार किया है। हसीना ने सफेद अंडरवियर के साथ अपने इस लुक को पूरा किया है।
उर्फी के इस लुक को देखने वालों की आंखे फटी जा रही है। इसके साथ ही हसीना ने लाइट मेकअप के साथ बेहद ही डेयरिंग अंदाज में अपने इस लुक को फ्लॉन्ट किया है। पहले वीडियो में उर्फी जहां मटकते हुए अपना लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में उर्फी ने अपनी क्लोज अप ब्रा दिखाई है और तीसरी तस्वीर में हसीना ने शानदार पोज देते हुए मिरर सेल्फी क्लिक की है।
कमेंट सेक्शन में उर्फी के दीवानों के कमेंट की बाढ़ सी आ रही है। इसके साथ ही तमाम लोग उर्फी के इस लुक क्रिएटिव बता रहे हैं और लाइक कर रहे है। उर्फी के फैन पेज उनके इस लुक को खूब शेयर कर रहे हैं। सीप की ब्रा तो फैंस को खूब पसंद आ रही है वहीं एक शख्स ने उर्फी के अंडरवियर के कारण उन्हे ट्रोल भी किया है। इस शख्स ने लिखा, ब्रा को बढिया है पर अंडरवियर क्या डॉक्टर पट्टी लपेट कर बनाया है?
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications