..................... Urfi Javed commented on weird live fish bowl dress video gone viral on internet - Hindi Filmibeat

पेट में जिंदा मछली लेकर रैंप वॉक पर गई मॉडल, उर्फी जावेद का मचल गया दिल और किया ये कमेंट

fish bowl dress

Weird Fashion Show: फैशन शोज में अक्सर ऐसे कारनामे होते हैं, जिन्हें देखकर कोई भी अपना माथा पकड़ ले। ऐसे-ऐसे आउटफिट पहनकर मॉडल्स चलती हैं कि किसी का भी दिमाग चकरा जाए। फैशन लेबल्स का ध्यान खींचने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन चेन्नई में एक फैशन शो में हाल ही में किए गए एक स्टंट ने तो सारी हदें पार कर दीं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इस वीडियो में एक मॉडल को अजीबोगरीब ड्रेस पहने हुए दिखाया गया है। इस ड्रेस में एक इनबिल्ट एक्वेरियम और उसके अंदर जीवित मछलियां तैरती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में हो रहे संभावित पशु दुर्व्यवहार को देखकर लोगों ने मॉडल, आउटफिट और आउटफिट के आइडिए को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इंस्टाग्राम पर "ohsopretty_makeover" द्वारा साझा की गई क्लिप में, मछली को ड्रेस के इनबिल्ट फिश बाउल में डाला जाता हुआ दिखाई दे रहा है। एक व्यक्ति को प्लास्टिक की थैली से मछली को फिश बाउल में ट्रांसफर करते हुए देखा जा सकता है, जो कि आउटफिट में ही फिट थी। सी थीम को बरकरार रखने के लिए, आउटफिट को सीपियों और मोतियों से भारी रूप से सजाया गया है।

एक अन्य वीडियो में मॉडल को जिंदा मछली के साथ रैंप वॉक करते देखा जा सकता है। कथित तौर पर इस विचित्र पोशाक को तमिलनाडु के चेन्नई में एक फैशन शो में प्रदर्शित किया गया था। वीडियो को 8.6 मिलियन से अधिक बार देखा गया और हजारों कमेंट भी मिले - जिनमें से कई लोगों ने "संवेदनहीन" डिज़ाइन के लिए फैशन डिजाइनर की आलोचना की। लेकिन इस वीडियो को देखकर उर्फी मचल गई हैं और उन्होंने कमेंट करके लिखा है कि उन्हें ये आउटफिट पसंद आया है।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X