बाहर निकलते ही लोगों को देखकर आधे अधूरे कपड़ों में बुरी तरह भागी ये टॉप हसीना, लोग बोले- अंदर रेड पड़ गई क्या?

Urfi Javed No Make Up Video: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद का ब्लैक ड्रेस वाला बवाल अभी थमा नहीं था कि उर्फी जावेद का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। इस बार उर्फी अपने अतरंगी लुक के कारण नहीं बल्कि अपने फनी अंदाज के कारण सुर्खियों में हैं।
उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो हसीना इस दौरान ग्रीन आउटफिट काफी बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उर्फी पैपराजी को देखकर मुंह छुपाकर अपनी गाड़ी में भागती दिखाई देती हैं। दरअसल, उर्फी ने इस दौरान मेकअप नहीं किया हुआ था। ऐसे में अपने नो मेकअप लुक को छुपाने के लिए उर्फी हड़बड़ी में भागती दिखाई दे रही हैं।
सामने आए वीडियो में आप उर्फी को कहते भी देख सकते हैं कि मैंने मेकअप नहीं किया है... बाद में आना। उर्फी का अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस उनके इस वीडियो पर दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया, "अंदर रेड पड़ गई क्या? जो ऐसे भाग रही हो।"
सोशल मीडिया पर उर्फी की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। नेटिजंस उर्फी के इस लुक को देखने के बाद दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications