..................... ऊपर से एक धागे में अटकी ड्रेस पहनकर निकलीं उर्फी जावेद Urfi Javed came out wearing a dress stuck in a thread, even walking became difficult, Video! - Hindi Filmibeat

ऊपर से एक धागे में अटकी ड्रेस पहनकर निकलीं उर्फी जावेद, चलना भी हुआ मुश्किल, लोगों ने उठाकर वैनिटी वैन..

urfi javed

उर्फी जावेद की ड्रेस पर लोग अक्सर कमेंट्स करते हैं और कई बार वो कुछ ऐसा पहन लेतीं हैं जो कि उनके लिए खुद मुसीबत का कारण बन जाता है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि निश्चित तौर पर आपको काफी काफी हंसाने वाला है। दरअसल उर्फी जावेद ने जो ड्रेस पहनी थी वो ऐसी थी कि वो ढंग से चल भी नहीं पा रहीं थीं। आलम ये था कि उर्फी को उनकी वैनिटी वैन के अंदर जाने के लिए कुछ लोगों का सहारा लेना पड़ा।

इन लोगों ने उर्फी को पकड़कर वैनिटी में चढ़ाया और अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बात करें लुक की तो उर्फी जावेद ने एक ऐसी ड्रेस पहन रखी थी जो कि काफी रिवीलिंग है और उनके पैर तक नहीं खुल पा रहे हैं।

अपना हॉट फिगर फ्लॉन्ट करती उर्फी जावेद की ये ड्रेस ऊपर से सिर्फ एक धागे में अटकी नजर आ रही है। जैसे ही ये वीडियो सामने आय़ा लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

एक ने लिखा

उर्फी जावेद का खुला हुआ पेट देखकर एक ने लिखा है, ''ये ड्रेस मैटरनिटी शूट के लिए परफेक्ट है।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''अगर वो एक धागा टूट गया तो?''

न कोई म्यूजिक वीडियो, न कुछ

जबकि एक का कहना था, ''क्या करती है....न कोई फिल्म, न कोई म्यूजिक वीडियो, न कुछ....इतनी अजीबोगरीब ड्रेस पहनकर रोज कहां जाती है।'' एक ने ट्रोल करते हुए लिखा, ''इसी को देख लोगो ने नेत्रदान की तरफ कदम बढ़ाया जाए।''

ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं

इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन उर्फी जावेद ने किसी तरहा का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बिग बॉस ओटीटी पर नजर आकर छा जाने वाली उर्फी जावेद की फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है और उनका हर लुक सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद छा जाता है।

किसी भी हद तक चली जाती हैं

ऐसा कहा जाता है कि वो फैशन के लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं जो कि उनके लिए भी मुसीबत बन जाता है।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X