बच्चों के खिलौनों से बनी ड्रेस पहने बाहर निकलीं उर्फी जावेद, लोग बोले- 'पहली बार कुछ अच्छा लगा'

नया दिन और उर्फी का नया आउटफिट, इतना अतरंगी की आपने शायद ही कभी देखा होगा। फैशन की दुनिया में कुछ ही सालों में छा जाने वाली उर्फी जावेद हर दिन कुछ नया ट्राय करती रहती हैं और इस वक्त उन्होने जो कुछ भी किया है वो खबरों का हिस्सा है।
दरअसल बोल्ड रहने वाली उर्फी जावेद आज अतरंगी लगी हैं और उन्होने छोटे छोटे बच्चों के टैडी से एक कोट बनवाया है। जी हां, बच्चों के खिलौनों से बना ये कोट उर्फी जावेद पर जंच रहा है और जैसे ही वो कैमरे के सामने आईं धमाका हो गया।
लोग उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और उनका कहना है कि उर्फी जावेद कमाल की लग रही हैं। कोट अंगर उन्होने शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है और क्लीवेज लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं।
Recommended Video
उर्फी के इस वीडियो को वायरल भयनी ने साझा किया है और लिखा, ''यह निश्चित रूप से सभी खुशमिजाज बच्चों का पसंदीदा पहनावा बनने जा रहा है!'' इसके बाद लोग भी कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं और एक ने लिखा है, ''पहली बार कुछ अच्छा लगा। लो दिल तुम्हारे लिए।''
इसके अलावा एक का कहना था, ''ये क्या है... है तो भूत अजीब.. पर.. क्यूट है।'' जबकि एक ने लिखा, ''इस बार अच्छा ड्रेस पहनी कुछ।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications