..................... हाथ में बोर्ड लेकर मणिपुर के लिए बाहर आ गईं उर्फी जावेद Urfi Javed came out for Manipur Women with board in hand wrote Kuki and Manipur! - Hindi Filmibeat

Urfi Javed Manipur- हाथ में बोर्ड लेकर मणिपुर के लिए बाहर आ गईं उर्फी जावेद, वीडियो वायरल

urfi javed

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को देखकर लोगों के दिल तड़प उठे हैं और लगातार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के बात हो रही है। सितारे भी मणिपुर में हुए इस कृत्य पर बात कर रहे हैं और एक बार फिर से उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मणिपुर के लिए आवाज उठाती नजर आ रही हैं।

उर्फी जावेद ने इस दौरान सिर्फ पोस्ट नहीं किया बल्कि बोर्ड लेकर बाहर आ गईँ। इस बोर्ड में उर्फी जावेद ने हैशटैग कुकी और हैशटैग मणिपुर लिखा हुआ था। दरअसल जिन दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था वो मणिपुर के अल्पसंख्यक कुकी समाज से हैं।

उर्फी जावेद के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए पैपराजी पेज ने लिखा है, ''आइए इस कठिन समय में मणिपुर का समर्थन करने के लिए हाथ मिलाएं, उर्फी जावेद उन लोगों के लिए खड़े हैं जो प्रभावित हैं। हमें उम्मीद है कि चीजें जल्द ही बेहतर होंगी और लोगों को न्याय मिलेगा!''

इसके बाद लोग इस पोस्ट पर उर्फी का समर्थन कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''हम ऐसी रानी का समर्थन करते हैं जो अपने मंच का उपयोग महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए करती है।'' एक ने लिखा, ''कम से कम वो शर्मनाक बातों पर बोलती तो है।'' एक का कहना था, ''पहली बार मुझे उनकी इसी हरकत का वीडियो पसंद आया।'' एक का कहना था, 'लोगों को क्या दिक्कत है? कम से कम वह जो गलत है उसके लिए खड़ी हो रही है।

वह कुछ भी पहन सकती है लेकिन कम से कम, आइए इस बिंदु पर पहले इंसान बनें।'' इसके बाद उर्फी की तारीफ ही हो रही है। मणिपुर की बात करें तो वहां काफी समय से बवाल मचा हुआ है और कल एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया था जिसमें इंसानी भेड़ियों के एक झुंड में दो महिलाओं के नग्नावस्था में घुमाया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों कलेजे कांप गए हैं और सभी काफी दुखी हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X