उर्फी जावेद ने बीजेपी नेता को बताया अपनी सास, लोग बोले- अब तो जेल में बिना कपड़ों के पीसना चक्की

Urfi Javed Chitra Wagh Controversy: फैशन क्वीन उर्फी जावेद अब बोल्डनेस के साथ-साथ विवादों को लेकर भी छाई रहती हैं। उर्फी ने इस साल की शुरुआत ही विवादों से घिरे होकर की है। बीजेपी नेता चित्रा किशोर वाघ ने उर्फी को उनके ड्रेसिंग सेंस के कारण खरी-खोटी सुनाई है। इसके बाद से ही उर्फी और चित्रा के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर से उर्फी ने चित्रा वाघ को लेकर ऐसा-ऐसा कंटेट शेयर कर दिया है जिससे बुरी तरह बवाल मच गया है।
चित्रा वाघ को उर्फी ने कहा- 'सासू'
उर्फी जावेद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बीजेपी नेता चित्रा वाघ पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'मेरी डीपी इतनी धांसू, चित्रा मेरी सासू।' उर्फी का ये ट्वीट शेयर करते ही तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 7 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया। बात दें कि उर्फी ट्विटर पर इंस्टाग्राम की अपेक्षा कम सक्रिय दिखती हैं। ऐसे में उर्फी को ये ट्वीट इस वक्त चर्चा में बना हुआ है।
चिढ़ गई उर्फी जावेद
इतना ही नहीं इसे उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम इंट्रो पर भी लिख लिया है। उर्फी के इस अंदाज से साफ है कि वो चित्रा द्वारा की गई पुलिस कंप्लेन से काफी बुरी तरह से चिढ़ गई हैं। उर्फी के ट्वीट पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। रूपा नाम की यूजर ने लिखा,"बस करो उर्फी, वरना चित्रा ताई अपने पद को त्याद देगी।" अन्य यूजर ने लिखा,"उर्फी इतन धासू, सासू मां के निकले आंसू।" तो एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, "ऐसे लिखने के बाद अब जेल में बिना कपड़ो के चक्की पीसने के लिए तैयार हो जाओ।"
चित्रा वाघ ने लगाया था उर्फी पर अश्लीलता का आरोप
आपको बता दें कि चित्रा वाघ ने कुछ दिनों पहले उर्फी पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। इसके साथ ही चित्रा ने उर्फी को गिरफ्तार करने की मांग की। चित्रा का कहना था कि उर्फी बोल्ड कपड़े पहन कर मुंबई की सड़कों पर अश्लीलता फैला रही हैं। ऐसे में भला उर्फी भी कहां चुप बैठने वाली थीं।
नहीं थम रही उर्फी चित्रा की लड़ाई
उन्होंने नए साल की शुरुआत में बिना किसी का नाम लिए हुए लिखा था, 'नंगा नाच जारी रहेगा।' उर्फी की इस बात से चित्रा को काफी गुस्सा आया था। इसके बाद चित्रा ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वह उर्फी को सबक सिखाना चाहती हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलकर उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।


Click it and Unblock the Notifications

