..................... Urfi Javed ने अनन्या पांडे को कहा 'शाही पनीर', कियारा आडवाणी को भी नहीं छोड़ा! Urfi Javed called Ananya Pandey 'Shahi Paneer', Kiara Advani, Disha Patani, Bhumi Pednekar - Hindi Filmibeat

Urfi Javed ने अनन्या पांडे को कहा 'शाही पनीर', कियारा आडवाणी को भी नहीं छोड़ा!

urfi javed, ananya panday, kiara advani

उर्फी जावेद को लेकर मशहूर है कि वो अपनी तस्वीरों और वीडियोज के साथ अपनी बातों और बयानों के कारण भी खबरों का हिस्सा रहती हैं। लेकिन इस दौरान उन्होने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी भी जो कुछ भी पोस्ट किया है वो काफी हैरान करने वाली है।

उर्फी जावेद कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अलग अलग पनीर की सब्जी के नाम से पुकारा है और सभी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उर्फी जावेद ने पांच एक्ट्रेसेस की तस्वीरें पोस्ट की थीं और सभी रैंप पर जलवा बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं।

सबसे पहले शोभिता धुलिपाला नजर आ रहीं हैं और उनको उर्फी जावेद ने 'पालक पनीर' कहा है। इसके बाद अनन्या पांडे नजर आ रही हैं और उनके लिए उर्फी जावेद ने 'शाही पनीर' लिखा हुआ है। इसके बाद भूमि पेडनेकर दिख रहीं हैं जिनको उर्फी जावेद ने 'बटर पनीर' कहा है।

चौथे नंबर पर कियारा आडवाणी हैं जिनको उर्फी जावेद ने 'पनीर दो प्याजा' कह डाला है। आखिरी में दिशा पाटनी अपनी हॉटनेस दिखा रही हैं, उर्फी ने उनको 'पनीर पसंदा' कह डाला है। अब इसके पीछे उर्फी जावेद का क्या सोचना है ये तो उर्फी को ही पता है।

ऐसा कहा जा रहा है कि उर्फी को किसी भी तरह से लाइमलाइट में बने रहना आता है। शायद ही कोई ऐसा दिन होता होगा जब उर्फी जावेद किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा नहीं रहती हों। हालांकि इन अभिनेत्रियों की तरफ से उर्फी जावेद के इस पोस्ट पर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

देखने वाली बात होगी कि ऐसा होता है या नहीं। वर्कफ्रंट पर उर्फी जावेद किसी ना किसी शो पर नजर आती रहती हैं और उनको रियालिटी शो पर भी जाने के ऑफर्स आते रहते हैं। अजीब अजीब कॉस्ट्यूम पहनकर उर्फी जावेद ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है जो कि किसी से अब छुपी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X