..................... Urfi Javed Cake Dress Video Went Viral On Internet Fans Shocked - Hindi Filmibeat

अपनी ही ड्रेस काटकर लोगों को केक खिलाने लगी उर्फी जावेद, वीडियो देख लोग बोले- ये क्या पहन लिया!

Urfi Javed Cake Dress: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस और बोल्ड अंदाज की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वह हर बार कुछ ऐसा पहन लेती है जो लोगों को बहुत ही ज्यादा हैरान कर देता है और इसी के चलते उनका हर एक लुक लोगों के बीच में छा जाता है।

Urfi Javed

इस समय उर्फी जावेद का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। इसमें वह अपना अनोखा अंदाज दिखाती हुई देखी जा सकती हैं। लेकिन यह वीडियो उनका पुराना है और इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वायरल हो रहे वीडियो में उर्फी एक इवेंट में देखी जा सकती है जहां पर उन्होंने कुछ ऐसा पहन लिया है जिसको देखने के बाद में लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है। दरअसल अभिनेत्री ने इस दौरान रियल केक से बनी हुई ड्रेस पहनी हुई है। पहली नजर में देखे तो यह काफी स्टाइलिश लग रही थी। लेकिन जैसे ही सच्चाई सामने आई तो लोग हैरान हो गए।

जब उर्फी ने अपनी ड्रेस को काटा तो वहां पर मौजूद लोग भी हैरान हो गए। उन्होंने अपनी ही ड्रेस का एक हिस्सा काट कर वहां पर मौजूद लोगों को केक खिलाया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब उर्फी ने अपने कपड़ों की वजह से लोगों को हैरान किया हो। इससे पहले भी कई बार वह अनोखे एक्सपेरिमेंट कर चुकी हैं। कभी तो सेफ्टी पिन से वह ड्रेस बना लेती है तो कभी वायर से ड्रेस तैयार कर लेती हैं। उनकी हर एक ड्रेस सोशल मीडिया पर छा जाती है।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X