Urfi Javed Video: उर्फी जावेद से जा लिपटी महिला तो खिसक गई हसीना की ब्रालेट, फिर उर्फी की ऐसी हो गई हालत

Urfi Javed Latest Look: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद हर दिन अपने एक से बढ़कर एक लुक्स के लिए लाइमलाइट में रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद का नया लुक सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो गया है। लुक वायरल होने के दो कारण हैं एक तो इसकी बोल्डनेस और दूसरा इस दौरान उर्फी ऊप्स मूमेंट का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं। अब हसीना के इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक
उर्फी जावेद के इस वीडियो की बात करें तो इस दौरान उर्फी किसी इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उर्फी ने बेहद खास अंदाज में अपनी ड्रेस तैयार की थी। इस दौरान उर्फी जावेद ने ब्लैक कलर के बेहद रिलीविंग आउटफिट्स कैरी किए थे। इसके साथ ही हाई हील्स और लाउड मेकअप के साथ उर्फी ने अपने इस नाइट लुक को कंपलीट किया था। उर्फी इस दौरान अपने इस डेयरिंग लुक को काफी शानदार तरीके से कैरी करती दिखाई दीं।

खिसक गई उर्फी जावेद की ब्रालेट
हालांकि कई बात उर्फी अपनी ब्रालेट को भी कई बार संभालती दिखाई दे रही थीं। ऐसे में उर्फी का एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान उर्फी को देखते ही उनकी एक फैंस उनसे मिलने के लिए दौड़ी चली आई और रोते हुए उर्फी के गले लग गई। ऐसे में जब ये महिला उर्फी के गले लगीं तो उर्फी की ब्रालेस सामने से खिसक गई जिसे उर्फी संभालती दिखाई दीं। उर्फी ने जिस तरीके इस सिच्यूएशन को संभाला वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन बन चुकी हैं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद इन दिनों कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन बन चुकी हैं। अक्सर फिल्मी और टीवी सितारे उनके ड्रेस सेंस के लिए उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। उर्फी जावेद निजी जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। उन्हें लोगों के तानों का बिल्कुल भी असर नहीं पड़ता। यही वजह है कि वो हर बार अपने बोल्ड अवतार से फैंस को हैरान कर देती हैं। इतना ही नहीं उर्फी बड़े से बड़े स्टार्स के साथ भी पंगा लेने में पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में उर्फी चेतन भगत के साथ हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं उर्फी
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी के नित नए लुक्स का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है। उर्फी का सोशल मीडिया देखें तो पूरा का पूरा उनके एक से बढ़कर एक बोल्ड एक्सपेरिमेंट्स से पटा दिखाई देता है।


Click it and Unblock the Notifications