VIDEO: कैन के ढक्कन के साथ Urfi Javed ने फिर बनाया इतना बोल्ड ड्रेस, पार की सारी हदें 

By Filmibeat Desk
Urfi Javed

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद और उनके कपड़ों का प्रयोग लगातार जारी है। कभी साइकिल की चेन तो कभी प्लास्टिक किसी ना किसी चीज से उर्फी खुद के लिए कपड़े डिजाइन करती हैं। वो भी पूरी बोल्डनेस के साथ। इसे लेकर उर्फी को रेप के साथ जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। इतना ही नहीं वह अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी काफी ट्रोल हो चुकी हैं।

लेकिन फिर भी उर्फी फैंस को अपने स्टाइल से चौंकाने में पीछे नहीं रहती हैं। उर्फी ने इस बार एक वीडियो पोस्ट किया है। जहां पर वह कैन के ढक्कन के सहारे नई ड्रेस तैयार करती हुई दिख रही हैं। उर्फी ने शुक्रवार को वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में पहले वह ग्रे रंग की टी शर्ट और ग्रीन रंग की पैंट पहनी हुई है। उर्फी कोल्ड ड्रिंक का कैन खोलती हैं।

फिर वह कैमरे के सामने ढक्कन दिखाती हैं और फिर अगले ही पल उससे बना टॅाप पहनकर पोज देती हैं। उर्फी ने ब्लैक रंग की पैंट पहनी है। साथ ही कैन के ढक्कन से वन शोल्डर क्रॉप टॉप बनाया है। इस वीडियो के साथ उर्फी ने कैप्शन में लिखा है कि कभी भी दोबारा कैन के ढक्कन को मत फेंकना। इस पर हमेशा की तरह कई यूजर्स ने उर्फी का मजाक उड़ाया है और लिखा है कि वह कभी नहीं सुधरने वाली हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में उर्फी जावेद को रेप और जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि जिस शख्स ने उन्हें धमकी दी थी उसे गिफ्तार कर लिया गया है। उर्फी को लेकर यह भी अफवाह उड़ी थी कि दुबई में उन्हें जेल हो गई। इस पर उर्फी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि लोग मेरे गिरफ्तार होने वाली बात में दिलचस्पी रख रहे हैं। उर्फी ने कहा कि दुबई में शूटिंग करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X