सलाखों के पीछे पहुंचते ही उर्फी जावेद ने दिखाया असली चेहरा, जेल के बैरक में ही कराने लगी बोल्ड फोटोशूट!

Urfi Javed ने बीते कुछ दिनों से बवाल मचाया हुआ है। हाल ही में जब उर्फी ने खुद को नकली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करवाया था तो वो परेशानी का सबब बना था। हालांकि अब जो वीडियो सामने आ रहा है वो चौकाने वाला है।
उर्फी जावेद के इस वीडियो में आप देख पाएंगे किस तरह से सलाखों के पीछे पहुंचकर उन्होने फोटोशूट करवाया है। जी हां, उर्फी जावेद हवालात में दिख रहीं हैं और अपने बैरक में ही एक से पढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं।
कभी उनको सलाखों के पीछे बैठकर बोल्ड होते देखा जा सकता है तो कभी खड़े होकर वो पोज दे रही हैं। इसके अलावा वो सिलाई मशीन से सिलाई भी करती हुईं नजर आ रही हैं। उर्फी ने इस फोटोशूट की झलक को खुद ही साझा किया है।
उन्होने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ''मेरे फैशन के लिए फैशन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, लेकिन कोई भी मुझे रोक नहीं सकता! @Freakinsindia के साथ अपने संग्रह FREAKIN' UORFICATION के लॉन्च की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं।''
इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। एक ने लिखा, ''लेकिन मुंबई पुलिस ने फर्जी खबरें और भ्रामक वीडियो फैलाने के लिए इन सभी लोगों के खिलाफ वास्तविक एफआईआर दर्ज की है, सच में जेल जाना पड़ेगा।'' एक ने लिखा, ''हे भगवान, मैं आपके कंटेंट के लिए वास्तव में उत्साहित हूं।''
इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है।
ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट जो कि खबरों का हिस्सा बना हुआ है..


Click it and Unblock the Notifications