Urfi Javed को भी हो गई थी करण जौहर वाली बीमारी, पूरे दिन भर जरा सा खाना खाकर करती थीं गुजारा

Urfi Javed

Urfi Javed On body dysmorphic disorder: टीवी और रियलिटी शो स्टार ऊर्फी जावेद हमेशा अपने अजीबो-गरीब आउटफिट को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने एक ऐसे डिसऑर्डर के बारे में बात की है, जिसके बारे में पहले करण जौहर भी चर्चा कर चुके हैं।

उर्फी ने हाल ही में बताया कि वो कुछ साल पहले बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर (BDD) नाम की मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं। यह एक ऐसी कंडीशन होती है, जिसमें इंसान अपने शरीर को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने लगता है और उसमें सिर्फ खामियां ही देखता है।

खुद को रखती थीं भूखा

ऊर्फी ने बताया कि करीब 3-4 साल पहले वो इस हालत में थीं कि उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया था, सिर्फ इसलिए कि वह बहुत पतली दिखना चाहती थीं। उन्होंने यूट्यूब शो 'बंक विद ऊर्फी' में अंशुला कपूर से बात करते हुए कहा कि वह दिन भर में सिर्फ 3-4 पीस चिकन खाकर गुजारा करती थीं। ना ठीक से वर्कआउट करती थीं, ना ही शरीर का ध्यान रखती थीं- बस रनिंग थीं।

आपको बता दें, कुछ समय पहले करण जौहर ने भी खुलासा किया था कि वो बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर (BDD) से गुजर रहे थे और उन्हें अपनी बॉडी को लेकर कोई पॉजिटिविटी नहीं थी।

'हमेशा चिड़चिड़ी रहती थी'

ऊर्फी ने कहा, "मैं मेंटली बहुत परेशान थी। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता था। अगर कोई मुझसे बात करता, तो मैं चिल्ला देती थी - 'तुम मुझसे क्यों बात कर रहे हो?'" लेकिन अब वो अपने बारे में सोचने लगी हैं। उन्होंने जिम जाना शुरू किया है, वेटलिफ्टिंग शुरू की है और अच्छा खाना भी शुरू कर दिया है। अब उन्हें दुबली-पतली दिखने की चिंता नहीं सताती।

लिप फिलर्स हटवाए

हाल ही में ऊर्फी ने अपने लिप फिलर्स हटवाए, जिनसे उनके होंठों में काफी सूजन आ गई थी। उन्होंने इस प्रोसेस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जहां कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया, वहीं कई फैंस ने उनकी ईमानदारी और करेज की तारीफ की, क्योंकि ऊर्फी हमेशा से बेबाक और बिना दिखावा किए अपनी बातें कहती आई हैं।

रियलिटी शो जीतने के बाद मिली धमकियां

ऊर्फी ने निकिता लूथर के साथ मिलकर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का पहला सीज़न जीता। दोनों ने 70 लाख रुपये की इनामी राशि आपस में बांटी। लेकिन जीत के बाद उन्हें ऑनलाइन नफरत का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने और बलात्कार की धमकियां तक दे डालीं। कुछ ट्रोल्स ने उन्हें 'धोखेबाज' और 'वेश्या' जैसे आपत्तिजनक शब्दों से भी बुलाया।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X