Urfi Javed- दशहरे पर रावण बनी उर्फी जावेद का 'नंगा नाच', लोग बोले, 'ध्यान से कोई जला डालेगा'

Urfi Javed Ravan Look- उर्फी जावेद का धमाका जारी है और इस वक्त उन्होने कुछ ऐसा किया है जिससे आपकी नजर नहीं हटेगी। दशहरे वाले दिन किसी ने सोचा भी नहीं होगा उर्फी जावेद कुछ ऐसा कर सकती हैं।
दरअसल उन्होने सुबह सुबह एक तस्वीर और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो दशानन रावण बनने के फिराक में हैं। हालांकि वो 10 चेहरों के साथ नहीं बल्कि 10 चश्मों के साथ नजर आ रही हैँ। नीचे बिना कुछ पहने उर्फी जावेद ने एक टीशर्ट पहनी है जिसमें 'नंगा नाच' लिखा हुआ है।
उर्फी जावेद अंडरगारमेंट के नाम पर जो कुछ भी पहना है वो लोगों की समझ से परे है। वो काफी बोल्ड और सेक्सी लग रही हैं। जैसे ही ये वीडियो और तस्वीरें सामने आईं लोग पागल हो गए और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। उर्फी जावेद ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, Just looking like a ....
इसके बाद लोगों ने रिएक्ट करना शुरु कर दिया। एक ने लिखा, ''यार ये क्यूट है सच में।'' एक ने लिखा, ''सेम टीशर्ट मेरे पास भी है।'' एक ने लिखा, ''रावण के गॉगल्स क्यू चुराये उर्फी जी। एक ने लिखा, रावण की बेटी लग रही है।'' एक ने लिखा, ''कुछ तो बचा लो सब कुछ दिखाने लगी हो।''
एक ने लिखा, ''ध्यान से कहिए इसको रावण समाज कर न जला दे।' इस तरह के कमेंट्स लगातार सामने आ रहे हैं और हमेशा की तरह उर्फी जावेद ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बता दें कि उर्फी जावेद बीती रात एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुईं थीं।
उर्फी जावेद को इसके अलावा पुलिस स्टेशन पर भी देखा गया था और इस दौरान वो फटी हुई जींस वाले लुक में वहां पहुंच गई थीं। आज सामने आए लुक से इतना तो तय है कि उर्फी जावेद दशहरे पर कुछ अलग करना चाह रही थीं। फिलहाल आप देखिए उर्फी जावेद का ये वायरल वीडियो और धमाकेदार लुक जो कि चर्चा में हैं...


Click it and Unblock the Notifications