Urfi Javed- खतरों की खिलाड़ी बनी उर्फी जावेद, आग के गोले पर खड़े होकर दिया पोज- Video'

Urfi Javed Viral Video- उर्फी जावेद अक्सर कुछ अलग करने की कोशिश करती हैं और कई बार बुरी तरह से ट्रोल हो जाती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जलती हुई आग के ऊपर खड़ी हैं।
दरअसल इस दौरान उर्फी अपने आने वाले शो फॉलो कार्लो यार के लॉन्च इवेंट में नजर आईं थीं वेब सीरीज, जो उनके जीवन पर आधारित है, उनके संघर्षों, जीत और उनकी सोशल मीडिया उपस्थिति के पीछे की वास्तविकता का एक अनफ़िल्टर्ड दृश्य प्रस्तुत करती है। ट्रेलर 16 अगस्त को जारी किया गया था।
प्रमोशन के दौरान किया ये काम
अपने शो के प्रमोशन के दौरान ने उर्फी जावेद ने काले रंग की ड्रेस में एक आग के गोले पर खड़े होकर पोज दिया। हालांकि ये रियल आग नहीं थी। "फॉलो कर लो यार, के रिलीज के महज 2 दिन बाकी हैं।" पपराज़ी के लिए पोज़ देते समय, उर्फी ने एक योजनाबद्ध स्टंट को अंजाम दिया जिससे नेटिज़न्स दंग रह गए।
जैसे ही उर्फी का ये वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कहा जा रहा है कि उर्फी अपने शो के लिए किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हैँ। अतरंगी कपडों से अपने करियर की शुरुआत करके पहचान बनाने वाली उर्फी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है।
सोशल मीडिया क्वीन
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications