हैंडबैग से इतनी छोटी ड्रेस बनाकर ब्रालेस हुईं उर्फी जावेद, लोग बोले- 'चलो कुछ तो ढंग का पहना'

उर्फी जावेद ने फैशन के नाम पर कई ऐसे काम किए हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होते हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो कई तरह की चीजों से ड्रेस बनाती हैं और उसको पहनकर या तो वो किसी इवेंट पर पहुंच जाती हैं या तो वो सोशल मीडिया पर धमाका करती हैं।
इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है जो कि आपको हैरान करने वाला है क्योंकि उन्होने हैंडबैग को काटकर ड्रेस बना डाली है। जी हां, उर्फी जावेद ने खुद ही इस वीडियो को साझा किया है और इसमें आप पहले उनको एक बैग के साथ देखेंगे, इसके बाद वो बैग कटकर ड्रेस का आकार ले लाता है।
उर्फी जावेद ब्रालेस होकर अपना सेक्सी फिगर फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहीं हैं। उर्फी ने इस वीडियो के साथ लिखा, ''मैंने एक बैग से एक ड्रेस बनाई !! यह पहनावा इतना बम है! मैं कई बार नहीं कर सकती!! किसी पार्टी में इसे पहनने का इंतजार नहीं कर सकती।'' इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''चलो आज कुछ अच्छा पहनना है।'' इसके अलावा एक का कहना है, ''यह अभिनव है..इसे जारी रखें...कुछ मामूली बदलाव के साथ मैं भी इसे पहन सकती हूं...'' जबकि एक ने लिखा, ''मुझे लगता है कि यह पिछले कपड़ों से बेहतर था..'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications