इसके सिर पर किसने थूका.. इसकी ड्रेस में कौन घुसा.. बार्बी बनकर निकली उर्फी की उड़ी खिल्ली

Urfi Javed Barbie Look: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने नए लुक के साथ हाजिर हो गई हैं। लेटेस्ट ट्रेंड बार्बी को लेकर ही उर्फी ने इस बार अपना लुक तैयार किया है। उर्फी जावेद घर से तैयार होकर निकली तो गाड़ी से बाहर आते वक्त पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
उर्फी जावेद इस दौरान वायर्ड ड्रेस में काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। हसीना की पिंक सैटिन ऑफ शोल्डर ड्रेस काफी दिलकश अंदाज में दिखाई दीं। उर्फी के बाल और उनकी ड्रेस एक ही जैसे कलर की है जो कि उनके बार्बी लुक में जान डाल रहा है। उर्फी ने अपने इस लुक को न्यूड शेड मेकअप और हाई हील्स के साथ पूरा किया।
उर्फी की ड्रेस को नीचे से वायर की मदद से पंखों की तरह उठाया गया है। इसके साथ ही तमाम पैपराजी के सामने उर्फी ने गाड़ी से उतरकर अपने इस लुक को काफी अच्छे से प्रेजेंट किया है। उर्फी के इस लुक को फैंस की मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
जहां तमाम लोग उर्फी के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं काफी सारे लोग उर्फी के इस लुक की खिल्ली उड़ते हुए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी कर रहे हैं। एक शख्स ने तो उर्फी के हेयर कलर का मजाक उड़ाते हुए ये तक लिख दिया, 'इसके बालों पर किसने थूका'। इसके साथ ही एक और शख्स ने उनकी ड्रेस को लेकर ट्रोल करते हुए लिखा, 'इसकी ड्रेस में कौन घुस गया।'
उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications