Urfi Javed Arrested: बोल्डनेस के चक्कर में उर्फी जावेद हुई गिरफ्तार? परेशान हुई एक्ट्रेस ने पुलिस से पूछे सवाल

Urfi Javed arrested: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद हमेशा अपने कपड़ो और अपनी बोल्डनेस के लिए इंटरनेटर पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार उर्फी का जो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसको देखकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक से पुलिस ने उर्फी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने किया उर्फी जावेद को गिरफ्तार-
सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली एक्ट्रेस व इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वीरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दो महिला पुलिस उर्फी को गिरफ्तार करते नजर आ रही हैं। साथ ही वह बोल रही हैं कि छोटे कपड़े पहनने के जुर्म में गिरफ्तार किया जा रहा है, जो भी बात करना है पुलिस चौकी में पहुंचकर बात करना।
हमेशा ही तरह अब उर्फी जावेद का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यूर्जस जमकर प्रतिक्रियाएं देने लगे। साथ ही यूजर्स के बीच असली वर्सेस नकली पुलिस का विवाद छिड़ गया है। कुछ लोग बोल रहे हैं कि यह पुलिस नकली है, वहीं कुछ लोगों को लग रहा है कि यह पुलिस असली है और उर्फी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अपनी बोल्डनेस के फेमस उर्फी जावेद-
उर्फी जावेद हमेशा ही अपनी बोल्डनेस, अपने स्टाइल, अपने अनोखे कपड़े और अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। कई बार कई सारे सेलेब्स और यूर्जस उर्फी का सपोर्ट करते हैं तो कई बार उर्फी को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहने वाली उर्फी जावेद लगातार विवादों में बनी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications