दुबई में Urfi Javed ने रास्ते पर कपड़ों के साथ की ऐसी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Urfi Javed

Urfi Javed Dubai:बिग बॅास ओटीटी फेम उर्फी जावेद के लिए दुबई जाना काफी महंगा पड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आ रही है कि दुबई में रिवीलिंग कपड़े पहनने के कारण उर्फी जावेद को गिरफ्तार करने की खबर सामने आ रही है। उर्फी जब दुबई पहुंची तो उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था।

जहां पर वह सलवार सूट में नजर आ रही थीं। वहीं हाल ही में उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है जहां पर उन्होंने चीता प्रिंट की बोल्ड ड्रेस पहन रखी हुई है। उनकी इस ड्रेस को भी काफी ट्रोल किया गया है। उर्फी ने दुबई में अपना एक बोल्ड फोटोशूट करवाया। उर्फी को दुबई में अपनी बोल्डनेस दिखाना भारी पड़ गया।

पुलिस की गिरफ्त में आने की वजह जाहिर करते हुए मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट करने के लिए एक ड्रेस में वीडियो रिकॉर्ड किया था। दुबई के लोगों के लिए सार्वजनिक कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उर्फी ने खुली जगह पर यह फोटोशूट करवाया है जो कि उनके लिए मुसीबत बन गया है।

क्योंकि दुबई में ओपन में इस तरह के कपड़े पहनने की इजाजत नहीं है। बताया जा रहा है कि उर्फी की इस हरकत पर पुलिस ने उनसे काफी पूछताछ की है। हालांकि अभी उर्फी की गिरफ्तारी को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। बता दें कि कुछ दिन पहले उर्फी ने एक वीडियो शेयर किया था।

जहां पर वह अस्पताल के बेड पर दिखाई दे रही हैं। उर्फी को लॅारेंस गिट्टी नाम की बीमारी हुई है। जिसकी वजह से उनकी आवाज में इंफेक्शन हो गया है। इससे पहले मुंबई में भी उर्फी की कई बार तबीयत खराब हो चुकी है। गौरतलब है कि बीते 2 साल से उर्फी जावेद केवल अपने अनोखे स्टाइल और बेबाक बयानों के लिए खबरों में छा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X