..................... Urfi Javed appeared in her new look in saree Urfi Javed in Abu Jani Sandeep Khosla saree - Hindi Filmibeat

साड़ी का पल्लू उतारकर खड़ी हो गई Urfi Javed, डीपनेक ब्लाउज में दिखाया अपना असली रंग

Urfi Javed appeared in her new look in saree

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद यूं तो अतरंगी स्टाइल की वजह से खबरों में आती हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें ऐसे कपड़ों में देखा गया कि लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ। उर्फी जावेद ने हाल ही में साड़ी में अपना फोटोशूट करवाया और इस फोटोशूट की तस्वीरें जैसे ही मीडिया में आई वो छा गईं। एक्ट्रेस इससे पहले बोल्ड और रिस्की आउटफिट में नजर आती थीं लेकिन इस बार तो वो काफी शालीन कपड़ों में नजर आईं उस पर भी उन्होंने अपनी साड़ी का पल्लू ही उतार दिया।

उर्फी का नया फोटोशूट
उर्फी जावेद हाल ही में एक बड़े डिजाइनर के लिए अपना एक फोटोशूट करवाती नजर आईं। उन्होंने हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइन अबु जानी और संदीप खोसला के नए कलेक्शन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस बार अदाकारा हैवी सिल्क साड़ी में कहर ढाती दिख रही हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। अदाकारा उर्फी जावेद ने इस बेहद खूबसूरत हैवी गोल्डन कलर की साड़ी के साथ शिमरी ब्लाउज कैरी किया हुआ था और ये ब्लाउज काफी ज्यादा डीपनेक है। उर्फी जावेद ने साड़ी तो पहनी है लेकिन साड़ी का पल्लू नहीं लिया बल्कि उसे उतारकर बेहद दिलकश तस्वीरें खिंचवाई हैं। अदाकारा उर्फी जावेद पहली दफा किसी नामी फैशन डिजायनर की साड़ी को कैरी करती दिखी हैं। यही वजह है कि अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं।

'खतरों के खिलाड़ी' में आएंगी नजर
कभी अपने कपड़े तो कभी अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उन्हें लेकर कई अपडेट आते ही रहते हैं लेकिन हाल ही में एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। इस बार का खतरनाक रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस बार उर्फी जावेद इस शो में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि उर्फी जावेद इस बार शो का हिस्सा बनेंगी और लोगों की नाक में दम करेंगी। ई-टाइम्स की रिपोर्टस की मानें तो उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 13' के मेकर्स ने अप्रोच किया है और हाल ही में उन्हें शो के प्रोड्यूसर के ऑफिस के पास भी स्पॉट किया गया था। इसके अलावा एक वीडियो में जब उर्फी से पूछा गया था कि क्या वो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बनने वाली हैं तो इस पर हसीना ने कुछ जवाब नहीं दिया था बल्कि वो मुस्कुरा दी थीं। इन सभी इशारों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उर्फी जावेद एक और रिएलिटी शो में जाकर बवाल करने वाली हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X