..................... Urfi Javed apologises to people says You guys will see a changed Uorfi Changed clothes - Hindi Filmibeat

Urfi Javed ने अपने अटपटे फैशन के लिए जनता से मांगी माफी, कहा- 'अब आप मेरा बदला रूप देखेंगे'

Urfi Javed apologises

Urfi Javed Apology: उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। कभी वो शीशे के, रस्सी के, तारों के, कपड़े सुखाने वाले क्लिप के, साइकिल के चेन के और ना जाने किन-किन चीजों के आउटफिट बनाकर पहनती हुई नजर आती हैं। हाल ही में उन्हें हर धागे की ड्रेस में देखा गया था, जिसे लेकर वो हर बार की तरह खूब ट्रोल भी हुई थीं। वैसे तो हर बार उर्फी को लोगों के इस कहे पर कोई फर्क नहीं पड़ता था लेकिन इस बार लगता है उन्हें पड़ा है और हाल ही में उन्होंने जनता से माफी भी मांगी है।

उर्फी ने मांगी माफी
उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है और उसमें लोगों से माफी मांगी है। मैं जो पहनती हूं उससे सबकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मैं माफी मांगती हूं, अब से आप लोग बदली हुए उर्फी और बदले हुए कपड़े देखेंगे। उर्फी जावेद के इस कमेंट से लोगों को काफी हैरानी हो रही है और सब यही जानना चाहते हैं कि कभी किसी की परवाह ना करने वाले उर्फी आज अचानक कैसे माफी मांग रही है। उनकी ये स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

करीना ने की थी तारीफ
बता दें कि कुछ दिनों पहले टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा है- 'मेरे में उर्फी जावेद जितनी हिम्मत नहीं है। वो लड़की सच में बहुत बहादुर है। वो अपने हिसाब से लुक्स कैरी करती है। लोग उर्फी जावेद को देखना पसंद करते है। फैशन में अपने बोलने और एक्सप्रेस करने की आजादी मिलती है। मुझे लगता है कि उर्फी जावेद का कॉन्फिडेंस कमाल का है।' करीना कपूर ने कहा था- 'वो अपने हर एक लुक में काफी कूल लगती है। उर्फी जावेद का जो मन करता है वो वैसी ड्रेस पहनती है। फैशन इसी का तो नाम है। जो भी पहनो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहनो। मैं उर्फी जावेद के कॉन्फिडेंस की दाद देती हूं।'

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X