पुलिस शिकायत पर बोल्ड वीडियो दिखाकर भड़कीं Urfi Javed- मुझे रेप करने की धमकी...

Urfi Javed

Urfi Javed Angry On Police Complaint:उर्फी जावेद खुद के खिलाफ हुए पुलिस शिकायत पर बुरी तरह भड़क गई हैं। उर्फी के साथ यह पहली दफा नहीं हो रहा है , जब उन पर अश्लीलता का आरोप लग रहा है। ऐसा मालूम होता है कि उर्फी जावेद अब खुद के खिलाफ उठी आवाजों से तंग आ चुकी हैं। हाल ही में उर्फी जावेद के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई।

मुंबई के एक वकील ने उन पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का इल्जाम लगाया है। जब उर्फी को यह पता चला तो वह बुरी तरह भड़क गईं। उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उर्फी ने कहा है कि वह इस वीडियो को कोर्ट में सबूत की तरह इस्तेमाल करना चाहती हैं। उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि मुझे समझ नहीं आता है, मेरे खिलाफ और कितनी पुलिस शिकायत फाइल की जाएगी। मैं हैरान हूं यह देखकर कि किस तरह किसी को उन लोगों से दिक्तत नहीं है, जो खुलेआम मुझे मारने और रेप करने की धमकी देते हैं? उर्फी जावेद ने आगे लिखा है कि आपको मेरे कपड़ों की वजह से दिक्कत है।

लेकिन उन लोगों से नहीं है जो रेप और मर्डर करते हैं? उर्फी ने इसके साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। जहां पर वह एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए हैं। इस वीडियो में उर्फी ने नारंगी रंग की टाइट और शॅार्ट ड्रेस पहन रखी है। पहली कट उनके नेक पर है। दूसरी कट ब्रेस्ट्स के पास है। दो नाभि के ऊपर की तरफ कट है। इस स्टोरी पर उर्फी ने लिखा है कि तुझे मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं? उर्फी ने नारंगी रंग की ड्रेस के साथ लिखा है कि रेस्टोरेंट में हूं। मैं कितनी अच्छी लग रही हूं। प्लीज आप इस वीडियो को कोर्ट में सबूत के तौर पर इस्तेमाल करें। बता दें कि उर्फी खुद को किसी भी तरह से स्टाइल करती हैं। बिकिनी से लेकर टॅापलेस होकर भी वह वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X