..................... Urfi Javed का खौला खून, महिला पहलवानों की फर्जी तस्वीर वायरल करने वालों को लगाई लताड़! Urfi Javed angry on fake pictures of women wrestlers viral from Jantar Mantar! - Hindi Filmibeat

Urfi Javed का खौला खून, महिला पहलवानों की फर्जी तस्वीर वायरल करने वालों को लगाई लताड़!

urfi javed

उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन के साथ साथ बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं और जहां भी महिलाओं की बात आती है वो बोलती जरूर हैं। इस समय उर्फी जावेद उन महिला पहलवानों के सपोर्ट में सामने आईं हैं जो कि भारत सरकार के एक मंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही हैं।

हालांकि अब उनको हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है जिसमें महिला रेसलर्स हिरासत में हंसते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि ये तस्वीर फर्जी थी। इसी को लेकर उर्फी जावेद भड़क गई हैं और रियल तस्वीर पोस्ट करते हुए लताड़ लगाई है।

जी हां, संगीता फोगट और विनेश फोगट की वायरल मॉर्फ्ड फोटो को गलत बताया है। रविवार शाम को, उर्फी ने एक कोलाज में फोटो का असली और मॉर्फ्ड वर्जन पोस्ट किया। ट्विटर पर उर्फी ने फोटो का असली और मॉर्फ्ड वर्जन शेयर किया और लिखा,

"लोग अपने झूठ को साबित करने के लिए फोटो को इस तरह से क्यों एडिट करते हैं? किसी को गलत ठहरने के लिए इतना नहीं गिरना चाहिए कि झूठ का सहारा लिया जाए।" जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

एक ने लिखा, ''इन जानकारी के लिए आपका धन्यवाद मैडम।'' एक ने लिखा है, ''ये तो कुछ भी नहीं है, लोग ऐसे ही करते हैं।'' एक का कहना था, ''सच है, लेकिन ओरिजनल कौन सी है।'' इसके अलावा भी लोगों ने काफी कुछ लिखा। इसके पहले उर्फी जावेद ने पुलिस के द्वारा की गई दबंगई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और उनको हिरासत में लेते हुए दिखाया गया था। हालांकि अब आने वाले समय में क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा।

Read more about: urfi javed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X