..................... जया बच्चन और फोटोग्राफर्स के वायरल वीडियो पर उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम पोस्ट।Urfi Javed angry Instagram post on Jaya Bachchan and photographers viral video - Hindi Filmibeat

Jaya Bachchan ने किया ऐसा बर्ताव, भड़कीं Urfi Javed- मुझे काम नहीं मिलेगा, मैं चुप नहीं रहूंगी

Urfi Javed,

बिग बॅास ओटीटी की कंटेस्टेंट Urfi Javed अपने फैशन सेंस के साथ बेबाक बयान और विचारधारा को लेकर भी लोकप्रिय हैं। इस बार उर्फी जावेद ने जया बच्चन पर निशाना साधते हुए यह कह दिया है कि हमें उनकी तरह नहीं बनना है। उर्फी का इंस्टाग्राम जहां उनकी बोल्ड तस्वीरों से भरा पड़ा है। वहीं वह अक्सर इंस्टाग्राम स्टोरी से भी खबरों में अपनी जगह बना लेती हैं।

उर्फी ने जया बच्चन की तस्वीर शेयर करते हुए हाल ही में उनके वायरल वीडियो पर अपनी सोच जाहिर की है। हाल ही में जया बच्चन और पैपराजी के बीच की बातचीत का एक वीडियो सामने आया। जहां जया बच्चन पैपराजी से पूछ रही हैं कि वह कहां काम करते हैं और सभी कौन से अखबार से हैं। जाहिर सी बात है कि उर्फी जावेद और पैप्स के बीच अच्छी दोस्ती है। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि क्या उन्होंने कहा तुम गिर जाओ? प्लीज हमें उनकी तरह नहीं बनना है।

हम सभी को एक दूसरे के लिए अच्छा सोचना है। इसके आगे उर्फी जावेद ने जया बच्चन पर निशाना लगाते हुए लिखा है कि लोग आपकी उम्र या स्टेटस देखकर आपकी इज्जत नहीं करेंगे। लोग आपकी इज्जत तभी करेंगे जब आप उनकी इज्जत करोगे। उर्फी ने अपनी राय देने वाली आदत पर भी बात की है और लिखा है कि यकीन मानिए कभी इतनी ज्यादा नफरत होती है कि मैं कुछ अधिक राय बनाने वाली हूं। मैं काफी कंट्रोल करती हूं। लेकिन यह मुंह।

मुझे यह भी पता है कि यह सब बोलकर मैं अपने काम करने के मौके को खो रही हूं। मुझ से चुप नहीं रहा जाता है। वह आगे लिखती हैं कि आप जब कई मामले में चुप्पी साधते हैं तो वह आपको परेशान नहीं करता है । लेकिन यह मुझे ऐसी बात लगती है कि अपने घर बिजली आ रही है और दूसरे के घर नहीं आ रही है तो हम क्यों बोलें? आपको बता दें कि हाल ही में उर्फी ने अपना नया स्टाइलिश वीडियो शेयर किया। जहां वह बैक का पूरा ओपन किए हुए आगे से केवल शर्ट पहन रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X