हॉकी खिलाड़ी पर Urfi Javed का सबसे गंभीर आरोप, भड़के युवराज वाल्मीकि- वो एक कलंक है

Urfi Javed Fight With Yuvraj Valmiki:उर्फी जावेद हमेशा की तरह इस बार भी एक विवाद का हिस्सा बन गई हैं। उर्फी जावेद को लोकप्रियता उनके यूनिक स्टाइल के लिए मिली है। हाल ही में एक्ट्रेस दुबई अपने काम के सिलसिले में गई थीं। जहां से यह खबर आयी कि उन्हें पब्लिक जगह पर बोल्ड स्टाइल में शूटिंग करने के कारण जेल में डाल दिया गया है। जिसे लेकर हॉकी प्लेयर युवराज वाल्मीकि और उर्फी के बीच एक बड़ा मसला खड़ा हो गया है। उर्फी ने इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट भी शेयर किया है। उर्फी ने दावा किया है कि पैपराजी ने उनका एक वीडियो पोस्ट किया। जिस पर युवराज वाल्मीकि ने कमेंट करते हुए लिखा है कि थैंक्यू दुबई..प्लीज उसे हमेशा के लिए अपने पास ही रख लो। उर्फी ने युवराज के इस कमेंट पर अपना पक्ष सामने रखते हुए कहा है लिखा है कि तुम्हें मेरे कपड़ों से इतनी परेशानी है। फिर भी मेरे निजी पेज पर मैसेज करते हो। वैसे मेरे पास अभी भी तुम्हारे मैसेज के स्क्रीनशॉट्स हैं।

भड़के युवराज वाल्मीकि
वहीं इस पूरे मामले पर युवराज ने खुद सामने आकर एक बातचीत में अपनी सफाई दी है। युवराज ने कहा है कि उर्फी का दिमाग खराब है। मैंने कभी नहीं कहा, लेकिन वह सच में एक कलंक है। अगर उर्फी के पास मेरे भेजे गए मैसेज हैं तो वह उन्हें सामने क्यों नहीं दिखाती हैं?

युवराज ने बोला- पता नहीं कैसे कपड़े पहनने चाहिए
युवराज ने आगे कहा कि मैंने पैपराजी के पोस्ट पर कमेंट किया ताकि वो लोग उसे प्रमोट ना करें। एक इंसान को समझ होनी चाहिए कि कौन सा कपड़ा कब और कहां पहनना है। उर्फी समाज को अच्छा संदेश नहीं देती हैं। जो कि सही नहीं है। युवराज ने आगे कहा कि लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं।

उर्फी को कोई मैसेज नहीं किया
मेरे इंस्टाग्राम पर भद्दे कमेंट भेज रहे हैं। मैंने अपनी सोशल मीडिया टीम से उन्हें ब्लॉक करने के लिए बोला है। युवराज ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने कभी भी उर्फी को एक बार भी मैसेज नहीं किया। अगर यह सच होता तो वह मेरे मैसेज के स्क्रीनशॉट्स डालती ।

उर्फी जावेद कंट्रोवर्सी क्वीन
आपको बता दें कि साल 2022 में उर्फी जावेद अपने कपड़ों के कारण काफी ट्रोल हुई हैं। चेतन भगत से लेकर हिंदुस्तानी भाऊ तक ने उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर सवाल उठाया था।


Click it and Unblock the Notifications











