चाहत खन्ना-उर्फी जावेद में फिर हुई तू-तू-मैं-मैं, उर्फी बोलीं- 'आप तो दो-दो बार बीवी बन चुकी हैं...'
टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना कुछ समय से सुकेश चंद्रशेखर केस के मामले में नाम आने के बाद सुर्खियों में थीं। लेकिन, इस मामले में खबरों में आने के बाद अब चाहत खन्ना और उर्फी जावेद आपस में भिड़ गई हैं। चाहत खन्ना और उर्फी जावेद में इंस्टाग्राम पर लड़ाई हुई है। चाहत खन्ना ने जहां उर्फी के लिए काफी कुछ कह डाला वहीं, उर्फी जावेद ने भी चाहत खन्ना की दो असफल शादियों पर कॉमेंट किया है।
चाहत खन्ना ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- 'बिना सच्चाई जाने सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किसी बहस में कूदना मतलब खुद को बेवकूफ बनाना। बुद्धिहीन से क्या बहस करना, अक्ल होती तो काम करती या शूट करती, न कि सेमी न्यूड स्पॉटिंग करती। चलो कोई नहीं, आप आंटी, बीवी या मां के लायक तो हो नहीं, दूसरों को ही आंटी बोलकर खुश हो रहो। अल्लाह अक्ल नवाजे आपको।' साथ ही उन्होंने हैशटैग जावेद लिखा है।

चाहत खन्ना के इस बयान पर उर्फी जावेद ने भी पलटवार किया है। उर्फी जावेद ने लिखा है- 'ये कितनी आंटी वाली बात है कि आप मां, बीवी बनने लायक ही नहीं है। अरे मुझे बनना ही नहीं है किसी की बीवी। मुझे ये धारणा ही नहीं चाहिए कि एक औरत मां या पत्नी नहीं बनीं तो वह अधूरी है। मैं तो इस कॉन्सेप्ट में विश्वास नहीं करती, मैं तो पूरी तरह कम्पलीट फील करती हूं। और चाहत जी आप बताइए, आप तो दो-दो बार बीवी बन चुकी हैं, आपको तो पता ही होना चाहिए कि इस शादी-वादी में कुछ नहीं रखा।और हां, चाहत जी आपको लास्ट देखा गया था 1920 में एक साइड रोल करते हुए एक सीरियल। तो आप तो मुझसे काम की बात ही मत कीजिएगा। मैं काम करूं या न करूं, मेरा घर मैं चला रही हूं कि तू चला रही है...'
इतना ही नहीं, उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना की कई बोल्ड तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दोनों की यह तू-तू मैं-मैं अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि उर्फी जावेद और चाहत खन्ना पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर बहस कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications












