Urfi Javed अपने कपड़ों से मचाती हैं बवाल, जानिए कितनी पढ़ी लिखी है ये हसीना

उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी जावेद अक्सर अपनी अतरंगी आउटफिट की वजह से चर्चा में रहती हैं लेकिन, एक बार फिर उर्फी जावेद बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। बुधवार को एक बार बेहद अलग आउटफिट में नजर आईं और इसके बाद उनकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर छा गई है।
दरअसल, उर्फी जावेद ने बिल्कुल ट्रांसपेरेंट कपड़े पहन रखे थे। ट्रांसपेरेंट जंपसूट में उर्फी जावेद सड़क पर पोज देती क्लिक की गई और इसी के साथ उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उर्फी जावेद के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में हम आज आपके लिए उर्फी जावेद से जुड़ी कई दिलचस्प फैक्ट लेकर आए हैं।
दरअसल, उर्फी जावेद के बारे में कई बातें हैं जो आप जानकर हैरान भी रह जाएंगे। नजर डालें आगे की स्लाइड्स पर-

कहां की हैं उर्फी
कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उर्फी जावेद ने लखनऊ के सेंट मोंटेसरी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने 12 वीं तक इसी स्कूल में पढ़ाई की है और वो मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली भी हैं।

किया मास कम्यूनिकेशन
उर्फी जावेद ने लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई करने के बाद एक्टिंग करियर पर फोकस किया और दिल्ली के एक फैशन स्टूडियो में इंटर्नशिप भी किया है।

खुद डिजाइन करती हैं कपड़े
उर्फी जावेद अक्सर अपनी आउटफिट की वजह से ट्रेंड करती हैं और खास बात यह है कि वो एक सेल्फ मेड डिजाइनर हैं। वो अपने अधिकतर कपड़े खुद ही डिजाइन करती हैं।

पिता से नहीं हैं अच्छे रिश्ते
कई रिपोर्ट के अनुसार उर्फी जावेद और उनकी बहनों के रिश्ते पिता के साथ अच्छे नहीं हैं, इसलिए उर्फी ने लखनऊ से बाहर फैशन और एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने का फैसला किया और अब वो अपनी पहचान स्थापित कर चुकी हैं।

बदली नाम की स्पेलिंग
उर्फी जावेद ने अपने नाम की स्पेलिंग दो बार बदली है। पहले उर्फी जावेद अपना नाम Urfi लिखती थीं इसके बाद उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग Urrfii कर ली और अब वो अपना नाम Uorfi लिखती हैं। उर्फी जावेद ने कई बार कहा है कि उन्हें ट्रोल किए जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो पैपराजी की फेवरिट हैं और हमेशा स्माइल के साथ पोज देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications