अब मक्खियों की आई आफत, Urfi Javed का अगला आउटफिट सोचकर ही आ जाएगी घिन!

Urfi Javed Next Outfit- उर्फी जावेद और उनके आउटफिट्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर लोग उनको देखकर कई तरह के रिएक्शन्स देते हैं। उर्फी जावेद कब किस चीज से अपने कपड़े बनाएंगी वो खुद उनको भी नहीं पता होता है।
अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि लोगों को चौकाने वाला है। दरअसल उर्फी जावेद ने मक्खी की एक तस्वीर पोस्ट की है जो कि चर्चा का हिस्सा है। जी हां, गंदगी में भिनभिनाती मक्खियों के किस हिस्से से वो अपने कपड़े बनाती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
उन्होने एक मक्खी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ''अगली ड्रेस का अनुमान लगाएं...'' इसके बाद लोगों के हैरानी भरे कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हे भगवान, मैं अब घबरा गया हूं।'' एक ने लिखा, ''अब ये ही देखना बाकी था अगला आउटफिट बैक्टीरिया का चाहिए।''
एक ने लिखा, ''2 मक्खियां होंगी सिर्फ।'' एक ने लिखा, ''अरे ये क्या राजामौली सर ने उसके साथ सहयोग किया।'' एक ने लिखा, ''जिस जिस जगह मक्खियां, इनके पास भेजो, अर्जेंट है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि उर्फी ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
उर्फी जावेद को 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'मेरी दुर्गा', 'बेपनाह' और 'पंच बीट सीजन 2' जैसे शो में काम करने के लिए जाना जाता है। वह करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन में भी दिखाई दी थीं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है।
ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। आप देखिए उर्फी जावेद का ये पोस्ट जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications